शिवसागर :- थाना क्षेत्र मे शराब को लेकर लगातार गिरफ्तारियों से इलाके मे शराब कारोबारी और शराब सेवन करने वालो के बीच हड़कंप मचा हूआ है।इसी अभियान के तहत गूरूवार को शिवसागर पुलिस को शराब को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है।मिली जानकारी के मुताबिक चेनारी थाना और स्थानीय थाना को शराब को लेकर गुप्त सूचना मिली थी।इस दौरान दोनों थाना की संयुक्त टीम थाना प्रभारी राकेश गोसाई द्वारा बनाये गए रणनीति पर पखनारी के पास एक लाइन होटल से शराब कारोबारियों को शराब के साथ धर दबोची।इस टीम का नेतृत्व एसआई मनीष शर्मा कर रहे थे।मनीष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के बाद पखनारी स्थित एनएच2 पर एक ट्रैक्टर पर लदे डीजे की तलाशी ली गई।उन्होंने बताया कि डीजे का बॉक्स खोलते ही उसमें भारी मात्रा मे देशी और अंग्रेजी शराब बरामाद किया। इसी के साथ सात धंधेबाजो को भी धर दबोचा गया। मौके से शराब के साथ एक ट्रैक्टर और एक हीरो होंडा बाइक जब्त की गई।थाना प्रभारी राकेश गोसाई ने कहा कि मौके से कूल 86.2 लीटर शराब जब्त किए गये।जिसमे देशी मसालेदार लेमन ब्लू 35.8 लीटर और 8 पीएम व्हिस्की अंग्रेजी शराब 50.4 लीटर शामिल है।उंन्होने कहा कि इसे जब्त कर लिया गया है।जिन लोगो की गिरफ्तारियां हूई है उनमे जितेंद्र पटेल पिता कन्हैया पटेल,राजकुमार शर्मा उर्फ महेंद्र शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा,हरि कृष्ण कुमार पिता श्यामलाल शर्मा,महावीर कुमार पिता बबन राम,धरमेंद्र कुमार पिता नंदकिशोर सिंह सभी ग्राम टेकरी थाना चेनारी और सूरज कुमार पिता स्वर्गीय वीरेन्द्र प्रसाद ग्राम मोरसराय थाना शिवसागर,रामु कुमार जादा बिंद बेदा मोड़ सासाराम शामिल है। सभी को अग्रिम कार्यवाही करते हूये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिवसागर :- थाना क्षेत्र मे शराब को लेकर लगातार गिरफ्तारियों से इलाके मे शराब कारोबारी और शराब सेवन करने वालो के बीच हड़कंप मचा हूआ
शिवसागर :- थाना क्षेत्र मे शराब को लेकर लगातार गिरफ्तारियों से इलाके मे शराब कारोबारी और शराब सेवन करने वालो के बीच हड़कंप मचा हूआ है।इसी अभियान के तहत गूरूवार को शिवसागर पुलिस को शराब को लेकर बड़ी कामयाबी मिली है।मिली जानकारी के मुताबिक चेना