शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

भभुआ के चकबन्दी रोड के निजी मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 2 पुरुष और एक महिला को किया गिरफ्तार

भभुआ(कैमूर): कैमूर जिले के जिला मुख्यालय भभुआ का कोचिंग सेंटर का हब माने जाने वाले चकबंदी रोड में पुलिस ने एक निजी मकान में सेक्स का रैकेट का खुलासा किया है तथा सेक्स रैकेट चलाने वाले समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें धंधा चल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जुलाई 2022, 09:08 PM IST (12 जुलाई 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 01:40 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ(कैमूर): कैमूर जिले के जिला मुख्यालय भभुआ का कोचिंग सेंटर का हब माने जाने वाले चकबंदी रोड में पुलिस ने एक निजी मकान में सेक्स का रैकेट का खुलासा किया है तथा सेक्स रैकेट चलाने वाले समेत कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें धंधा चलाने वाले में एक महिला और पुरुष तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है, वहीँ एक युवती को मुक्त कर दिया गया,(भभुआ के चकबन्दी रोडभभुआ के चकबन्दी रोड)

एक लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भभुआ थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की भभुआ के चकबंदी रोड में स्थित एक निजी मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है जहां युवक-युवती आकर धंधा चला रहे हैं जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मकान मालिक और मकान मालकिन तथा एक युवक को गिरफ्तार कर लिया वही एक युवती को मुक्त कर दिया गया पुलिस ने युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पाया।

बताया जाता है कि गौरी शंकर सेठ और उसकी पत्नी शांति देवी चकबंदी रोड में इनका मकान है जहां पर मोहनिया थाना क्षेत्र के वैरघ गांव का रहने वाला अंकित कुमार और एक लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया बताया जाता है कि गौरी शंकर सेठ के मकान में सेक्स रैकेट का काम चल रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मोहल्ले के लोगों ने दिया, पुलिस ने बताया कि महिला पुलिस के साथ पहुंचे छापेमारी की गई जिसमें बंद कमरे में आपत्तिजनक युवक युवती के साथ साथ आपत्तिजनक सामान भी जप्त किया गया

कमरे के दरवाजे में बाहर से ताला लगाकर किया गया था बंद

पुलिस और अन्य लोगों को चकमा देने के लिए मकान मालिक सेक्स रैकेट के आरोपी संचालक कर्ता के द्वारा दरवाजे को बाहर से बंद किया गया था, जिससे लोगों के पकड़ से बचा जा सके पुलिस को मिली गुप्त सूचना और शक के आधार पर दरवाजे का ताला खुलवा कर देखा तो एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

कई दिनों से पुलिस को मिल रही थी सूचना, दूसरे बार गुप्त सूचना पर मिली कामयाबी

इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष ने में बताया कि आरोपी इससे पहले दूसरे जगह सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था और कई दिनों से ये चकबंदी रोड में एक घर मे ही शिफ्ट कर दिया था, आसपास के लोगों के द्वारा कई बार शिकायत की गई एक बार छापेमारी की गई थी जिसमें पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए थे इस बार भी पुलिस को कामयाबी हासिल हुई, पकड़े गए युवक युवती को कमरा का ताला बंद किया गया था, इस दौरान कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 2 पुरुष और एक महिला शामिल है।

गाजीपुर : महिला मेट की-की गई बैठक सैदपुर गाजीपुर

बोलीं डीएसपी

इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ सुनीता कुमारी ने बताया कि सूचना मिल रही थी कि एक घर मे सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है जिसके सत्यापन के क्रम में आपत्तिजनक हालत में एक युवक युवती मिले वहीँ संचालनकर्ता महिला और पुरुष समेत एक अन्य पुरुष को गिरफ्तार किया गया वहीँ पकड़ी गई युवती को उसके अभिभावक के काउंसिलिंग कर छोड़ दिया जाएगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.