शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

दुर्गावती में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

दुर्गावती (कैमूर)- रविवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत सखेलीपुर गांव के समीप कर्मनाशा चांद नहर के पूरब तरफ खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांव के लोगों की काफी संख्या में भीड़

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 नवंबर 2022, 02:46 PM IST (13 नवंबर 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 11:45 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दुर्गावती (कैमूर)- रविवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत सखेलीपुर गांव के समीप कर्मनाशा चांद नहर के पूरब तरफ खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी होते ही आसपास के गांव के लोगों की काफी संख्या में भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई .सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर सखेलीपुर गांव के समीप कर्मनाशा चांद नहर के पूरब तरफ किसान खेत घूमने गए थे .उसी दौरान कर्मनाशा चांद नहर के पूरब तरफ एक अज्ञात व्यक्ति का शव देख सन्न रह गए. और शव मिलने की सुचना जंगल में आग लगने की तरह क्षेत्र में फैल गई. और देखते ही देखते आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी गई .सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई.

पुलिस स्टेशन पहुंची भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी, टीएमसी नेता के आपत्तिजनक बयान पर किया FIR

लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाई थी. इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने बताया कि शव को देखने से प्रथम दृश्या आत्महत्या जैसा लग रहा है अभी शव की पहचान नहीं हुई है.शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया है शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें