सासाराम : नगर थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व अड्डा रोड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में हुए दुर्गा प्रतिमा में जणित आभूषण की चोरी मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी हुए आभूषण में से दुर्गा प्रतिमा में लगे सोने का आंख बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि छह दिन पूर्व 3 नवंबर गुरूवार आधी रात को अड्डा रोड में स्थित दुर्गा मंदिर में ताला तोड़कर दुर्गा प्रतिमा में लगाए गए सोने चांदी के आभूषण की चोरी के घटना को अंजाम दिया गया था। असापास लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के माध्यम से मंदिर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है(प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में)
Read also : सासाराम : जिले में बढ़ रहे टीबी के मरीज, बचाव के बताए जा रहे उपाय
जिसके पास से दुर्गा प्रतिमा में लगाए गए सोने का आंख बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी करगहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी ओपी के लतरा गांव निवासी तेज नारायण उपाध्याय का पुत्र अभय उपाध्याय बताया गया है। फिलहाल वर्तमान में यह आरोपी अस्थायी रूप से सासाराम सिविल लाईन स्थित मेवा लाल महतो के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। वही गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछ ताछ कर रही है।(प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में)