सासाराम(कार्यालय)। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड स्थित मुस्लिम गर्ल्स मिडिल स्कूल में एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इसको लेकर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जुल्फिकार अली ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। प्राथमिकी के माध्यम से बताया गया कि 11 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे के विद्यालय के सचिव बुरहानुद्दीन अहमद को सूचना मिली कि स्कूल से कोई पंखा ले कर भाग रहा है। सूचना मिलते ही विद्यालय के सचिव तत्काल स्कूल पहुंचे और इसकी तत्काल सूचना फोन के माध्यम से प्रधनाध्यपक को भी दिया।( मिडिल गर्ल्स मुस्लिम स्कूल )
वही चोरों ने स्कूल के दरवाजे को तोड़कर स्कूल के कैंटीन में रखे बड़ा चार गैस चूल्हा, कड़ाही, पंखा सहित खाना बनाने की सामग्री चोरी कर ली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि तकरीबन 60 हजार का समान चोर चुरा ले गए हैं। वही चोरी की घटना को लेकर प्रभारी प्रधानाचार्य ने गौरक्षणी के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल में चोरी की घटना का जायजा लिया। वहीं विद्यालय के सचिव बुरहानुद्दीन अहमद ने बताया कि विद्यालय में हर बार चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और विद्यालय के आसपास रहने वाले लोग ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। साथ उन्होंने बताया कि विद्यालय के जमीन पर गौरक्षणी के ही रहने वाले कई भू माफियाओं की नजर पड़ी हुई है जो जमीन का अवैध कागज बनाकर बिक्री कर रहे हैं।