शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सासाराम : हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई।

सासाराम :  कुशवाहा सभा भवन समिति के तत्वधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 46 वीं जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह तथा संचालन सत्यनारायण स्वामी के द्वारा किया गया। जयंत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 अगस्त 2022, 09:52 AM IST (30 अगस्त 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 09:44 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम :  कुशवाहा सभा भवन समिति के तत्वधान में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की 46 वीं जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सभा भवन के अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद सिंह तथा संचालन सत्यनारायण स्वामी के द्वारा किया गया। जयंती समारोह उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन सचिव शिव कुमार सिंह के द्वारा किया गया।(हॉकी के महान खिलाड़ी)
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि मेजर ध्यानचंद का जन्म इलाहाबाद के कुशवाहा किसान परिवार में हुआ था। वह विश्व के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में से थे। उन्होंने तीन बार ओलंपिक हॉकी में देश को गोल्ड मेडल दिलाया था। भारत सरकार ने ऐसे महान खिलाड़ी को पदम् विभूषण एवं खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया है। 2021 में भारत सरकार ने मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस तथा खेल के सबसे बड़े सम्मान को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार घोषित किया है तथा देश के सबसे प्रतिष्ठित स्टेडियम का नाम मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम नाम किया है।(हॉकी के महान खिलाड़ी)

Read also :  बिनगामा-जौनापुर पीडब्ल्यू डी सड़क के दोनों तरफ भरा बाढ़ का पानी

लेकिन खेल के दुनिया के लोगों ने मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग रहे हैं। इस  अवसर पर राम अवतार मौर्य, निर्भय कुमार सिंह अधिवक्ता, अखिल भारतीय मौर्य शिक्षक सह शिक्षा मंच बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला सचिव उषा सिंह, जिला उपाध्यक्ष संध्या सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पप्पू शर्मा ,रामेश्वर प्रसाद सिंह, मेजर श्री भगवान सिंह, राम प्रसाद सिंह ,जगमोहन सिंह, सुरेंद्र सिंह राम सिंह, अरुण कुमार कुशवाहा, रमेश कुमार ,राम ध्यान सिंह, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू, दशरथ सिंह, बबलू सिंह ,योगेंद्र सिंह तथा अन्य लोग उपस्थित थे।(हॉकी के महान खिलाड़ी)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें