सासाराम : रोहतास। माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य विजय आर्य के साथ-साथ उसके संपर्क में रहे लोगों के घर राष्ट्रीय इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की टीम ने एक साथ पूरे बिहार में छापेमारी अभियान चलाया। बिहार के पटना, गया, औरंगाबाद और रोहतास में अहले सुबह ही एनआईए की टीम ने छापेमारी अभियान शुरू किया। इधर रोहतास जिले में भी विजय आर्य के संपर्क में रहे रोहतास जिले के रोहतास थाना अन्तर्गत समहुता निवासी कुख्यात नक्सली राजेश कुमार गुप्ता के घर भी सुबह से ही एनआईए की टीम ने पहुंचकर छापामारी किया। लगभग दो घण्टों तक चले छापेमारी में एनआईए की टीम ने घर में घुसकर कई जगहों पर जमीन में तोड़फोड़ कर छानबीन किया।
28 जुलाई 2022 को नक्सली राजेश कुमार गुप्ता की हो चुकी है गिरफ्तारी
Read also : समस्तीपुर : मोरवा के युवा साहित्यकार प्रकाश राय को मोरवा विधायक ने किया सम्मानित
बता दे कि राजेश गुप्ता कुख्यात हार्डकोर नक्सली विजय आर्य का काफी बेहद करीबी माना जाता है जिसकी गिरफ्तारी रोहतास पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान के तहत 28 अगस्त 2022 को अमझोर इलाके से की गया थी, जबकि 14 अप्रैल 2022 को रोहतास से ही एक विशेष टीम ने विजय आर्य को भी गिरफ्तार किया था। वही छापामारी को लेकर अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापामारी का मुख्य मकसद क्या रहा और छापामारी के दौरान एनआईए टीम को क्या हाथ लगी। वही इस मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
नक्सली राजेश गुप्ता कई नक्सली घटना को दे चुका है अंजाम
28 अगस्त को रोहतास थाना अंतर्गत कशिश जलप्रपात के समीप से गिरफ्तार कुख्यात नक्सली राजेश कुमार गुप्ता पर कई नक्सली घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। बता दें कि नक्सली राजेश कुमार गुप्ता मुख्य रूप से नक्सल पार्टी के प्रचार प्रसार, आतंकवादी कार्यों के लिए निधियां जुटाने,नक्सली घटना को कारित करने, पुलिस के विरुद्ध सूचना संकलन करने, लेबी वसूलने, तथा सोन गंगा विन्धयाचल जोनल एडहॉक कमिटी को पुनर्जीवित करने के लिए सदस्यों की भर्ती एवं कई वर्षों से नक्सल गतिविधियों में शामिल रह कर नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया।