सासाराम : शहर में यातायात संधारण व सुरक्षा को लेकर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू के नेतृत्व में अवर प्रवर्तन निरीक्षक संदीप कुमार व अन्य की मौजूदगी में शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान लगभग 17 बाइक व ई-रिक्शा से कुल 1 लाख 25 हजार रुपये जुर्माना परिवहन विभाग द्वारा वसूला गया। परिवहन विभाग के द्वारा चलाए गये चेकिग अभियान में पुलिस बल भी मौजूद थे। बाइक चालकों से कागजात की जांच की गयी। बता दें कि पोस्ट ऑफिस चौराहे पर जुर्माना की राशि जमा करने के बाद ही बाइक व अन्य वाहनों को छोड़ा गया। पोस्ट ऑफिस चौक पर अचानक वाहन जांच अभियान शुरू होने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर बाइक सवार प्रदूषण, इन्सूरेंस व बिना ड्राइविग लाइसेंस के पकड़े गए।(परिवहन विभाग द्वारा चलाया)
Read also : पीरो में नगर निकाय चुनाव को कोषांग गठित
इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने बताया कि शनिवार को शहर के पोस्ट ऑफिस चौक स्थित मुख्य सड़क पर परिवहन विभाग की टीम की मौजूदगी में वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। उक्त बाइक जांच के दौरान करीब 1 लाख 25 हजार रूपए का जुर्माना वसूल किया गया। परिवहन विभाग के द्वारा दोपहिया वाहनों के प्रदूषण, फिटनेस और हेलमेट की जांच के अलावे अन्य कई कागजातों की जांच की गई, मौके पर जिन वाहनों के पास कोई दस्तावेज की कमी पायी गयी, वैसे वाहनों का चालान किया गया। विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान परिवहन अधिकारियों की टीम पोस्ट अॉफिस चौक पर सभी दिशाओं से आनेवाले दो पहिया व तीन पहिया वाहनों के कागजातों की जांच की गयी।(परिवहन विभाग द्वारा चलाया)