शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार में रुखसाना बनी रुकमणी, डुबकी लगाकर हिंदू प्रेमी के साथ लिए सात फेरे

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन सुनकर मुजफ्फरपुर की रुखसाना (22) रुक्मिणी बन गई। हाजीपुर में पहले अपने प्रेमी के साथ गंडक नदी में डुबकी लगाई। फिर मंदिर में हिंदू

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 मई 2023, 03:17 PM IST (29 मई 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 08:03 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन सुनकर मुजफ्फरपुर की रुखसाना (22) रुक्मिणी बन गई। हाजीपुर में पहले अपने प्रेमी के साथ गंडक नदी में डुबकी लगाई। फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लिए। प्रेमी वैशाली का रहने वाला है।

अमेरिका में सजा शादी का मंडप, एमपी से पढ़े गए मंत्र, लैपटॉप पर सातों वचनों में बंधे पति-पत्नी

वहीं, मुजफ्फरपुर के गिजांस निवासी नौशिन परवीन उर्फ रुखसाना और वैशाली के रहने वाले रोशन कुंवर (25) जयपुर के एसआरपीएस कॉलेज में 2018 में पढ़ाई करने गए थे। दोनों में पहले दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। चार साल दोनों में अफेयर चला।

बिहार में महिला ने पकड़ा नेता का कॉलर, कहा- झूठ बोलिएगा त फैट चला देंगे…

इसी के बाद रुसखाना और रोशन ने शादी का फैसला किया। लड़के के परिवार वाले मान गए, लेकिन लड़की का परिवार इस शादी के खिलाफ था। लड़की ने लड़के से कहा कि वो सनातन धर्म अपनाने के बाद ही उससे शादी करेगी। रुखसाना ने पहले सनातन धर्म अपनाया। नाम बदलकर रुक्मिणी बन गई। रविवार को वैशाली के लालगंज के रेपुरा में अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में दोनों की शादी हुई।