शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास : रुप सज्जा वार्षिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तिलौथू रोहतास : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के प्रांगण में गुरुवार को रुप सज्जा की वार्षिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर कक्षा अरुण से लेकर द्वितीय तक के छात्र छात्राओं को अभिभावकों ने सजाकर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 अगस्त 2022, 07:17 PM IST (18 अगस्त 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
तिलौथू रोहतास : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर तिलौथू के प्रांगण में गुरुवार को रुप सज्जा की वार्षिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस अवसर पर कक्षा अरुण से लेकर द्वितीय तक के छात्र छात्राओं को अभिभावकों ने सजाकर घर से विद्यालय लाया। इसमें भगवान कृष्ण , राधा एवं भक्त मीरा के रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका उद्घाटन जिला परिषद विमला कुंवर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर इन्हें अंगवस्त्र देकर विद्यालय परिवार द्वारा  सम्मानित किया गया।(रुप सज्जा वार्षिक प्रतियोगिता)

जब तक ऐसे भ्रष्ट थाना प्रभारी को निलंबित नहीं करा देता चैन से नहीं बैठुंगा : पप्पू यादव

इस कार्यक्रम में तिलौथू थाना अध्यक्ष कृपालजी सपत्नी उपस्थित हुए। इनका सुपुत्र आकर्ष इस विद्यालय में कक्षा उदय में अध्ययनरत हैं। इस प्रतियोगिता में उसे कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार मिला। सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यह कार्यक्रम छात्र छात्राओं में देवत्व का भाव जागृत करने के लिए प्रत्येक वर्ष किया जाता है। समा को प्रकल्प प्रमुख जंगलेश प्रसाद चौरसिया , प्रधानाचार्य धनंजय शर्मा एवं जिला पार्षद विमला कुंवर ने संबोधित किया। सभी आगतों का स्वागत पूर्व प्राथमिक खंड प्रभारी रवींद्र चौधरी ने किया। वाटिका प्रभारी रंजना कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सफल प्रतिभागियों कृष्ण सज्जा में प्रथम आकर्ष कुमार व दिव्यान्शु कुमार , द्वितीय अनन्या गुप्ता , तृतीय आस्था कुमारी , राधा सज्जा में प्रथम रक्षिता आर्य , द्वितीय जान्हवी लता , तृतीय सृष्टि कुमारी , मीरा सज्जा में प्रथम साक्षी गुप्ता स्थान प्राप्त किया।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.