शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास एसपी ने सासाराम टाउन थाना का किया रूटीन निरीक्षण

सासाराम। रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बुधवार को सासाराम टाउन थाना का निरीक्षण किया । इस दौरान एसपी द्वारा द्वारा अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान, वारंट/इस्तेहार/कुर्की का त्वरित निष्पादन, सभी वांछित/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, पूर्ण

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 मई 2022, 06:00 PM IST (25 मई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:17 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। रोहतास पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बुधवार को सासाराम टाउन थाना का निरीक्षण किया । इस दौरान एसपी द्वारा द्वारा अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान, वारंट/इस्तेहार/कुर्की का त्वरित निष्पादन, सभी वांछित/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी, पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने, अवैध खनन/परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने, विधि व्यवस्था संधारण, यातायात संधारण तथा संचिकाओं के बेहतर संधारण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त सासाराम नगर थाना में आए हुए आम जनों के फरियाद को सुनकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। आम जनों से उचित व्यवहार तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

एसपी आशीष भारती ने बताया कि भारती ने बताया की केस की त्वरित निष्पादन सहित अन्य मामलों की जानकारी के लिए विभिन्न थानों का वार्षिक रूटीन के दौरान सासाराम नगर थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेंडिंग पड़े हुए केस के बारे में जानकारी ली गई। साथ ही साथ पेंडिग पड़े पुराने केस के कारण की जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने कहा की पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए है और लोगों को निर्भीक होकर अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा की सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है की थाने पर फरियाद लेकर आए फरियादियों के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करे तभी आम जनों का भरोसा पुलिस होगा। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष सासाराम नगर तथा सासाराम नगर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.