शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास : पुलिस ने 180 ML के 215 पीस अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ऑटो जप्त

चेनारी। जिले में अवैध शराब के सेवन एवम कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रोहतास पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर चेनारी पुलिस ने दिल्ली- कोलकाता नेशनल हाईवे (एनएच दो ) पर खुरमाबाद गांव के समीप से एक ऑटो से 180 ए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अगस्त 2022, 08:11 PM IST (27 अगस्त 2022) अपडेट: 14 अक्टूबर 2026, 03:19 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
चेनारी। जिले में अवैध शराब के सेवन एवम कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रोहतास पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर चेनारी पुलिस ने दिल्ली- कोलकाता नेशनल हाईवे (एनएच दो ) पर खुरमाबाद गांव के समीप से एक ऑटो से 180 एमएल के  (8 पीएम) 215 पीस  अंग्रेजी शराब के साथ शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को जैसे ही गुप्त सूचना मिली की शराब तस्कर शराब लेकर भारी मात्रा में एक ऑटो से जा रहा था, तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑटो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद कर लिया है। साथ ही शराब तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस द्वारा  ऑटो को भी जप्त किया गया है। इस बाबत पूछे जाने पर चेनारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि  215 पीस अंग्रेजी शराब के साथ शराब के कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।

सासाराम : वित्तीय वर्ष 2022 – 23 के लिये जिले में 90 पंचायत सरकार भावन का लक्ष्य निर्धारित

साथ ही साथ  ऑटो को जब्त किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति भोजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के छोटा सासाराम निवासी राम भूषण प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस ने  आरोपी पर शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। बताते चलें कि चेनारी पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाकर शराब तस्करों व शराब पीने वालों की गिरफ्तारी की जा रही है, जिसको लेकर शराब माफीयायों  तथा शराब पीने वालों  में खलबली मची हुई है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें