शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास : महागठबंधन सरकार को सता रही भाजपा का डर  

बिक्रमगंज : भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह काराकाट विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ0 मनीष रंजन ने बताया कि महागठबंधन सरकार बिहार सहित देश में आरएसएस के नाम पर जनता को कर रही है गुमराह। विगत दिन राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष ला

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 अक्टूबर 2022, 02:58 PM IST (16 अक्टूबर 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 01:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बिक्रमगंज : भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सह काराकाट विधानसभा के भावी प्रत्याशी डॉ0 मनीष रंजन ने बताया कि महागठबंधन सरकार बिहार सहित देश में आरएसएस के नाम पर जनता को कर रही है गुमराह। विगत दिन राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के साथ राज्य परिषद की बैठक अंर्तगत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा व आरएसस पर जमकर हमला करते हुए पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा-आरएसएस के हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहने, संगठन को मजबूत करने, गरीबों, दलितों और अतिपिछड़ों को सतर्क रहने का ऐलान किया था। साथ ही साथ राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद  ने  2024 लोकसभा चुनाव में देश से भाजपा को उखाड़ फेंकने की घोषणा भी किया है। इस संदर्भ में युवा भाजपा नेता डॉ0 मनीष रंजन ने बिहार की महागठबंधन सरकार पर वार करते हुए बताया कि आगामी 2024 में होनेवाली लोकसभा चुनाव से पूर्व ही महागठबंधन सरकार को अभी से ही भाजपा का डर सताने लगा है। क्योंकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में विकास की एक नई इतिहास लिखने के ओर अग्रसर हो चुका है।(महागठबंधन सरकार को सता)

Read also :   शिवसागर : 19 अक्टूबर को डीएम करेंगे रात्रि विश्राम कोनार पंचायत भवन पर, तैयारी में जुटे अधिकारी

भाजपा पार्टी देश के विभिन्न राज्यों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता के सहयोग से एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरकर सामने आ रही है। जबकि आरएसएस संगठन देश को हिन्दू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म के विचारों से देश की जनता को जागरूक करने में जुटी है। जिसका महागठबंधन पार्टी सहित अन्य विपक्षी दल आरएसएस संगठन का विरोध करते हुए लोगों को गुमराह कर चुनावी वोट एकत्रित में लगी हुई है। जिसका जवाब लोकसभा चुनाव में देश की जनता देने के लिए तैयार  है।(महागठबंधन सरकार को सता)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।