रोहतास : शिवसागर थाना क्षेत्र के बियरबांध गाँव केतलाब में गिरने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चा की पहचान बियरबांध निवासी अक्षय पासवान के 8 वर्षीय पुत्र रेयांश कुमार के रूप में किया गया है। यह घटना शनिवार के दिन लगभग 10 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार रेयांश अपने घर के बाहर कुछ दूरी पर खेल रहा था।उसी दरम्यान पैर फिसलने से तालाब में गिर गया और डूबने से मौत हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद अन्य बच्चे रोने लगे तभी गांव के लोगो का भीड़ इक्कठा हो गया जिसके बाद कुछ बच्चे ने रेयाँश के तलाब में गिरने से बताई तभी लोग तलाब में कूद मासूम बच्चे की तलाशी शुरू कर दि। ताराब गहरा होने के कारण मृतक को बरामाद करने मे 15 मिनट का समय लग गया। बड़ी मुसाकद के बाद बच्चे का शव तलाब से बाहर निकाला गया। वही इस घटना को लेकर थाना प्रभारी सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि मृतक रेयाश कुमार के डूबने की सूचना परिजनों द्वारा सासाराम से दी गई।
सुबह में प्रभात फेरी के साथ होगा स्वतंत्रता दिवस का आगाज
उस समय परिजन रेयांश को तालाब से निकालने के बाद सासाराम के निजी अस्पताल मे ईलाज के लिए गए थे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।उंन्होने कहा कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया है। उंन्होने कहा कि स्थनीय थाना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जाएगा।