शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
देश बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रियल हीरो सोनू सूद: बेगूसराय में बांटी राहत, उमड़ी भीड़

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रियल हीरो सोनू सूद, बेगूसराय जिले के मटिहानी और तेघड़ा में किया राहत सामग्री का वितरण

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
22 सितंबर 2026, 06:49 PM IST (22 सितंबर 2026) अपडेट: 26 सितंबर 2026, 07:00 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/बेगूसराय/तेघड़ा :जिले  में गंगा बाढ़ से घिरे रामदीरी महाजी टोला, सहित तेघड़ा प्रखंड का आधारपुर के अजगर बर बिनलपुर और रातगांव के भगवानपुर चक्की में मंगलवार को उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब बॉलीवुड के मसीहा कहे जाने वाले अभिनेता सोनू सूद खुद राहत लेकर पहुंच गए। पंजाब से अपने साथ सैकड़ों बैग चावल लाए सोनू सूद ने वार्ड संख्या 7, 13 और 14 के सैकड़ों परिवारों के बीच 10-10 किलो चावल का वितरण किया।



गांव पहुंचते ही लोग अपनी परेशानी लेकर उनके पास दौड़ पड़े। सोनू सूद ने हर किसी से रुककर हालचाल पूछा - घर में पानी कब घुसा, अब पानी घटने के बाद क्या दिक्कत है, खाना-पीना कैसे चल रहा है। पीड़ितों ने कहा कि पानी तो उतर रहा है लेकिन घर-आंगन अभी भी बर्बाद है, ऐसे में सोनू सूद का खुद आना हिम्मत देने वाला है।राहत बांटते हुए सोनू सूद ने कहा कि जलस्तर घटा है लेकिन परेशानी अभी बाकी है, आपदा में साथ खड़ा होना ही मानवता है। इस दौरान आशुतोष कुमार, भाजपा नेता विवेक गौतम, रजनीश कुमार, शंभू सिंह, साहिल शांडिल्य, मुखिया अभिभावक चंद्रभूषण सिंह उर्फ बौधु और वार्ड सदस्य उदय महतो ने वितरण में सहयोग किया।