शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

महागठबंधन में रार: जेडीयू ने RJD को चेताया, कहा- ब्राह्मणों के खिलाफ बेतुका बयान…..

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ते हुए आरजेडी के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद लगातार सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की तारीफ करते जा रहे थे। यहां तक कि उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री तक बता दिया था। इस बी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 मई 2023, 12:17 PM IST (2 मई 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 04:37 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ अपना गठबंधन तोड़ते हुए आरजेडी के साथ सरकार बनाई थी। इसके बाद लगातार सीएम नीतीश कुमार तेजस्वी यादव की तारीफ करते जा रहे थे। यहां तक कि उन्हें भविष्य का मुख्यमंत्री तक बता दिया था। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही कि जहां जनता दल यूनाइटेड ने राष्ट्रीय जनता दल के लोगों को चेता दिया है कि वह ब्राह्मणों को लेकर कोई भी विवादित बयान ना दिया करें।

Virat Kohli vs Gautam Gambhir IPL 2023: IPL मैदान में भिड़े विराट कोहली और गौतम गंभीर, वीडियो हुआ वायरल

दरअसल, RJD कोटे के मंत्री चंद्रशेखर, सुरेंद्र यादव और आलोक मेहता समेत अन्य नेताओं का विवादित बयानों से पुराना नाता रहा है। आरजेडी और जेडीयू कई बार विवादित बयानों को लेकर आमने-सामने भी आ चुके हैं, लेकिन आरजेडी के नेता अपने बेतुके बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। कहा जा रहा कि जब से आरजेडी नेता ने ब्राह्मणों को बाहरी बता दिया है, तब से जेडीयू इस बयान से काफी नाराज हो गई है और उसने आपत्ति जताते हुए नेता को माफी मांगने के लिए साफ कह दिया है।

Rishabh Pant: फिर ऋषभ पंत पर टूटा दुखों का पहाड़, सोशल मीडिया पर किया भावुक अपील

बता दें, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देने के बाद से जो सिलसिला शुरू हुआ थमने का नाम नहीं ले रहा है। चंद्रशेखर के बयान के बाद मंत्री सुरेंद्र यादव ने सेना को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद मंत्री आलोक मेहता ने सवर्णों को लेकर विवादित बोल बोले। अब पूर्व विधायक सचिव यदुवंश कुमार यादव ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

एक रिपोर्ट के अनुसार यदुवंश कुमार यादव ने कहा है कि भारत के ब्राह्मण समाज के लोग भारतीय नहीं हैं, बल्कि रूस और अन्य देश के रहने वाले हैं और भारत में आकर बस गए हैं। आरजेडी नेता ने दावा किया है कि डीएनए जांच से इसका हुआ है कि सभी रूस और दूसरे देशों से आए है। इनके आतंक के चलते वहां से इन्हें भगाया गया था। जिसके बाद ये सभी भारत आ गए। जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि ऐसे घटिया बयान देने वालों पर आरजेडी को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे नेता महागठबंधन और राजद की छवि को धूमिल कर रहे हैं।