शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पटना: राजीव सेथु ने इंडियन नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप का दूसरा राउण्ड डबल पोडियम के साथ फिनिश किया

पटना| होण्डा रेसिंग इंडिया के राइडरों ने 2022 इंडियन नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप एवं आईडेमिट्सु होण्डा इंडिया टैलेंट कप के दूसरे राउण्ड के दूसरे दिन भी शानदार परफोर्मेन्स जारी रखा। आईडेमिट्सु होण्डा एसके69 रेसिंग टीम के राजीव सेथु ने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जुलाई 2022, 05:01 PM IST (11 जुलाई 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 04:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| होण्डा रेसिंग इंडिया के राइडरों ने 2022 इंडियन नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप एवं आईडेमिट्सु होण्डा इंडिया टैलेंट कप के दूसरे राउण्ड के दूसरे दिन भी शानदार परफोर्मेन्स जारी रखा। आईडेमिट्सु होण्डा एसके69 रेसिंग टीम के राजीव सेथु ने नेशनल चैम्पियनशिन की प्रो-स्टॉक 165सीसी की दूसरी रेस में पोडियम पर तीसरा स्थान हासिल किया।(पटना: राजीव सेथु ने)

वहीं दूसरी ओर पुणे के सार्थक चवन और मुंबई के रहीश खत्री ने क्रमशः आईडेमिट्सु होण्डा इंडिया टैलेंट कप एनएसएफ250आर और सीबीआर150आर कैटेगरीज़ में लगातार अपनी चौथी जीत हासिल की। जबकि जी बाला जी ने होण्डा होर्नेट 2.0 सपोर्ट रेस की सप्ताहन्त की दूसरे रेस में जीत हासिल की।(पटना: राजीव सेथु ने)

Read Also: पटना: आशीष भाटिया और नंदिनी बने एमटीवी रोडीज के चैंपियन

श्री प्रभु नागराज- ऑपरेटिंग ऑफिसर, ब्राण्ड एण्ड कम्युनिकेशन, होण्डा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा, ‘‘हमारे राइडरों ने रेस के मैदान पर जिस समर्पण और दृढ़ इरादे का प्रदर्शन किया है, उससे हम बेहद खुश हैं। जीत हासिल करने के रोमांचक मुकाबले में राजीव सेथु कभी पीछे नहीं हटे और राइडिंग में सालों के अनुभव के साथ उन्होंने शानदार परफोर्मेन्स दिया। उन्होंने पीएस165सीसी कैटेगरी में टीम के लिए एक और पोडियम सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। वहीं दूसरी ओर हमारे युवा राइडरों ने भी उत्कृष्ट कौशल  का प्रदर्शन जारी रखा। आईडेमिट्सु होण्डा इंडिया टैलेंट कप एनएसएफ250आर और सीबीआर150आर कैटेगरीज़ के सार्थक चवन और रहीश खत्री दोनों ने इस सप्ताहान्त दोहरी जीत हासिल करते हुए लीडरबोर्ड पर अपना प्रभुत्व बनाए रखा। मुझे खुशी है कि श्री टाडायुकी ओकादा के सक्षम मार्गदर्शन में सभी प्रतिभाशाली राइडरों ने सुधार किया है।’’ (पटना: राजीव सेथु ने)

एमआरएफ एमएमएससी एफएमएससीआई इंडियन नेशनल मोटरसाइकल रेसिंग चैम्पियनशिप- प्रो-स्टॉक 165 सीसी आईडेमिट्सु होण्डा एसके69 रेसिंग टीम के अनुभवी राइडर राजीव सेथु ने नेशनल चैम्पियनशिप पीएस165 सीसी की फोटो फिनिश रेस 2 में जोश से प्रदर्शन करते हुए एक और पोडियम हासिल कर लिया। आज की रेस में पहले पॉज़िशन से शुरूआत करने के बावजूद राजीव पहले ही लैप में पांचवें स्थान पर पहुंच गए। राइडर ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और पांचवें लैप में तीसरे स्थान पर आ गए। यहां से, उन्होंने अपनी रणनीतियों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करना जारी रखा और कुल 15:55.726 के लैपटाईम के साथ तीसरे स्थान पर रेस फिनिश की- वे रेस लीडर से मात्र 0.048 सैकण्ड के अंतर पर थे। राजीव के साथी सेंथिल कुमार ने सातवें पॉज़िशन पर रेस समाप्त की। जबकि एएसके होण्डा रेसिंग टीम के अभिषेक वी ने एक बार फिर से पांचवें स्थान पर रेस फिनिश की।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.