सामस्तीपुर/ताजपुर : मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह राकेश का इस्तीफा । मुखिया संघ के नए प्रखण्ड अध्यक्ष बनी मुरादपुर बंगरा पंचायत की मुखिया राजमणि कुमारी। मिली जानकारी के अनुसार पहले से बने प्रखण्ड अध्यक्ष किसी कारणवश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिए। पुनः मुखिया संघ ने रविवार को मुरादपुर बंगरा पंचायत के मुखिया राजमणि कुमारी(पति विनय कुमार बबलू) के निजी आवास पर एक आपातकालीन बैठक की।बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से मुरादपुर बंगरा पंचायत की मुखिया राजमणि कुमारी को मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप मनोनीत किया गया। संघ के नए अध्यक्ष चुने जाने के बाद बैठक में शामिल मुखिया एवं अन्य लोगों ने माला पहनाकर नए अध्यक्ष को बधाई दी।( ताजपुर मुखिया संघ के)
वहीं नए उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,सचिब मनोज कुमार राय, प्रवक्ता बृजनन्दन राम, कोशाध्यक्ष धर्मेन्द्र चौरसिया को मनोनीत किया गया। सभी को उपस्थित मुखिया एवं अन्य लोगों ने माला पहनाक स्वागत किया। इस दौरान मुखिया संघ के नए अध्यक्ष ने कही कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में विकास कार्यों पर बल रहेगा।स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधा पर मुख्य फोकस रहेगा। पंचायतों में विकास कार्य पूरे किए जायेंगे एवं ग्रामीणों की हरसंभव मदद की जायेगी। मौके पर मुखिया धरवेंद्र चौरसिया, राखी सिंह, बृजनन्दन राम, पूनम देवी,राजीव ठाकुर,मनोज राय, मुखिलाल सिंह,विश्वनाथ सिंह राकेश, रौशन आरा जाफरी,संजय सिंह, वेवी देवी, मुखिया पति भोला बिहारी, विनय कुमार बबलू,ललित महतो सहित अन्य मुखिया पति भी सामिल थे।