शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

पत्रकार की हत्या के विरोध में निकला आक्रोश मार्च

भभुआ कैमूर।अररिया में पत्रकार विमल यादव की हत्या के विरोध में कैमूर के पत्रकारों ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला.मार्च भभुआ शहर के एकता चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। उसके बाद पत्रकारों ने डीएम सावन कुमार एवं एसपी ललित मोहन शर्मा को ज्ञ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 अगस्त 2023, 08:49 PM IST (24 अगस्त 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 06:42 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ कैमूर।अररिया में पत्रकार विमल यादव की हत्या के विरोध में कैमूर के पत्रकारों ने बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला.मार्च भभुआ शहर के एकता चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक पहुंचा। उसके बाद पत्रकारों ने डीएम सावन कुमार एवं एसपी ललित मोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब हो कि 18 अगस्त को पत्रकार विमल यादव को अपने घर से बाहर बुलाकर अपराधियों ने उन्हें सरेआम गोली मार दी थी। इस घटना को लेकर बिहार के पत्रकार संगठनों में काफी आक्रोश है।इस हत्याकांड के विरोध में प्रकाश संगठन आक्रोश मार्च निकालकर सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

हज करने जाने वालो मां को नाराज मत करना मां का आंचल उठे तो बेड़ा पार हो जाएगा

कैमूर में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट संघ के पत्रकारों ने भभुआ शहर के एकता चौक से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल आक्रोश मार्च निकालकर पत्रकार विमल यादव के हत्यारे को स्पीड ट्रायल चल कर फांसी की सजा एवं उनके पत्नी को सरकारी नौकरी के साथ एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की है।एनयूजे बिहार कैमूर के जिलाध्यक्ष पत्रकार उदय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार के अररिया जिले के पत्रकार विमल यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया था। उन्हें न्याय दिलाने के लिए कैमूर के पत्रकार घटना के खिलाफ विरोध मार्च किया जिसके माध्यम से हम सरकार के समक्ष विभिन्न मांग भी किए हैं। शहर के एकता चौक से जिला समाहरणालय तक आक्रोश मार्च निकालने के बाद कैमूर जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया है।इस मौके पर बागेश्वरी द्विवेदी, विकास कुमार,श्रीकांत पांडेय,मुकुल जयसवाल,रंजन त्रिगुण,इंद्रदेव सिंह,मनीष पांडेय,राजेश लहरी,अभिनव सिंह,अरसद रजा आदि मौजूद रहे।