शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन: अनशन पर बैठे एक और छात्र की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

Jharkhand Students Protest, Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन और आमरण अनशन कर रहे अभ्यर्थियों की अब सेहत भी प्रभ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 अगस्त 2026, 12:01 PM IST (8 अगस्त 2026) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 09:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Jharkhand Students Protest, Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन और आमरण अनशन कर रहे अभ्यर्थियों की अब सेहत भी प्रभावित होने लगी है। शनिवार को पलामू निवासी छात्र राहुल क्रांति की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रांची सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे डॉक्टरों की टीम ने राहुल क्रांति की स्वास्थ्य जांच की। जांच के बाद उन्हें वायरल फीवर होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक फिलहाल राहुल की हालत स्थिर है।

सदर अस्पताल में एक छात्र भर्ती

रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. विमलेश सिंह ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में आंदोलन से जुड़ा एक अभ्यर्थी भर्ती है। राहुल क्रांति का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है।

इससे पहले भी धरना स्थल से एक छात्र को अचानक बेहोश होने के बाद अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के साथ उसे ड्रिप चढ़ाई, जिसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। स्वास्थ्य सामान्य होने पर छात्र के आग्रह और चिकित्सकीय जांच के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बारिश और उमस के बीच बढ़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी

रांची में लगातार बारिश और उमस के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। खुले स्थान पर लगातार अनशन और धरना देने के कारण अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धरना स्थल पर मौजूद कुछ छात्रों में सिरदर्द, गले में खराश या दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। भीड़भाड़ और बारिश के कारण संक्रमण और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

AISA के झारखंड सचिव त्रिलोकीनाथ ने दावा किया कि अनशन स्थल पर पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं और चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रों की परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से आंदोलन स्थल पर तत्काल मेडिकल टीम और स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था करने की मांग की है।

छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं की जांच समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।