शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी से महागठबंधन में मची खलबली, सीएम नीतीश की प्लानिंग का किया खुलासा!

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कुमार के कभी बेहद करीबी रहे प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। जिससे महागठबंधन का टूटना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार की प्लानिंग का बड़ा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 जून 2023, 10:15 AM IST (28 जून 2023) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 04:02 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सीएम नीतीश कुमार के कभी बेहद करीबी रहे प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बहुत बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। जिससे महागठबंधन का टूटना तय माना जा रहा है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार की प्लानिंग का बड़ा खुलासा कर दिया है।

बिहार: नीतीश कैबिनेट मीटिंग में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, शिक्षक बहाली को लेकर आया बड़ा अपडेट

दरअसल, प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद से ही पता था कि भाजपा की कृपा से बहुत दिनों तक मुख्यमंत्री बने रहना संभव नहीं है। उन्हें पता था कि 2024 में लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद भाजपा सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाती और कहती कि अब हमारा मुख्यमंत्री होगा। भाजपा नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करती। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा फिर से जीतकर आ जाती और उनकी सरकार दिल्ली में बन जाती, फिर नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री की कुर्सी से विदाई तय थी।

इसी के साथ पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूरा आकलन करने के बाद बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने का इंतजाम किया ताकि 2025 तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहें। नीतीश कुमार बिना सोचे-समझे कुछ नहीं बोलते। नीतीश कुमार को न तेजस्वी से प्यार है न अपने पूरे जीवन में वे कभी RJD के समर्थक हो सकते हैं। उन्हें बस सीएम की कुर्सी चाहिए इसलिए वह आरजेडी और तेजस्वी का साथ देते हैं।

Success Story: पंक्चर लगाने वाला बना IAS ऑफिसर, कभी किताबें उधार लेकर की थी UPSC की तैयारी

बता दें, प्रशांत किशोर ने कहा कि दो चुनाव होने वाले हैं. 2024 में लोकसभा का चुनाव और 2025 में बिहार विधानसभा का चुनाव। दोनों चुनाव कब होंगे ये नहीं पता, लेकिन बिहार में जो आज की राजनीतिक व्यवस्था है उस तर्ज पर नहीं होगा। कौन नेता या दल किधर भागेगा ये कोई नहीं जानता है।