शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

 नशामुक्ति दिवस पर निकाली जाएगी प्रभात फेरी

सासाराम : 26 नवंबर को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाने आदि की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक किया। सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, रोहतास ने कहा कि उक्त अवसर पर प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 नवंबर 2022, 06:54 PM IST (22 नवंबर 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 01:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम : 26 नवंबर को नशामुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कराये जाने आदि की तैयारियों को लेकर मंगलवार को रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक किया। सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, रोहतास ने कहा कि उक्त अवसर पर पिछले वर्ष डीआरडीए सभागार में नशामुक्ति से संबंधित लाईब कास्टिंग आदि दिखाये जाने की व्यवस्था की गयी थी, जिसमें जिले के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिये थे।( नशामुक्ति दिवस पर निकाली )
इस संबंध में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि इस वर्ष भी उक्त सभी तैयारियों पूर्व की भाँति ससमय करना सुनिश्चित करें। साथ ही साथ उक्त अवसर पर जीविका के माध्यम से कलाजत्थाओं के द्वारा नशामुक्ति कार्यक्रम, प्रखंड स्तर पर रैली / प्रभात फेरी आदि का कार्य कराये जाने का निदेश परियोजना प्रबंधक, जीविका, रोहतास को दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा की नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में प्रातः 8.30 बजे बच्चों एवं अन्य सभी का रेलवे मैदान से लेकर फजलगंज स्टेडियम तक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, रोहतास सासाराम को दिशा निर्देश दिया गया। वही अनुमंडल स्तर पर एवं प्रखंड स्तर पर प्रभात फेरी को निकलवाने का दायित्व परियाजना प्रबंधक, जीविका को दिया गया। उन्हें निदेश दिया गया कि उक्त दोनों स्तरों पर नशामुक्ति से संबंधित प्रभात फेरी ससमय निकलवाना सुनिश्चित करेंगें, जिसमें प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी सभी पर्यवेक्षकीय पदाधिकारियों के द्वारा भाग लिया जायेगा।

पटना : जदयू कार्यालय में पटना विवि छात्र संघ के नव निर्वाचित नेताओं का हुआ अभिनंदन

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि उक्त अवसर पर आयोजित लाईव कास्टिंग आदि का प्रसारण अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरों पर दिखाये जाने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगें। बैठक में सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, रोहतास, सासाराम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास जिला परिवहन पदाधिकारी, रोहतास जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, रोहतास जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता, रोहतास, सासाराम, एवं जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, रोहतास ने भाग लिया।( नशामुक्ति दिवस पर निकाली )

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें