शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

शाहाबाद योग महोत्सव के अंतिम दिन निकाली गई प्रभात फेरी

श्री गुरु तेग बहादुर जी सेवादार ग्रुप के लोगों ने प्रभात फेरी में शामिल लोगों को कराया जलपान  सासाराम। सासाराम में आयोजित तीन दिवसीय शाहाबाद योग महोत्सव के आज अंतिम दिन बिहार के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी ए

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मार्च 2022, 12:21 PM IST (27 मार्च 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 08:59 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

श्री गुरु तेग बहादुर जी सेवादार ग्रुप के लोगों ने प्रभात फेरी में शामिल लोगों को कराया जलपान

 सासाराम। सासाराम में आयोजित तीन दिवसीय शाहाबाद योग महोत्सव के आज अंतिम दिन बिहार के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी एसपी जैन कॉलेज मार्ग से शुरू होकर मुख्य मार्ग पुरानी जीटी रोड से होते हुए धर्मशाला रोड, जानी बाजार, रौज़ा रोड होते हुए पुनः एसपी जैन कॉलेज रोड पहुंची।

प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को भारतीय योग पद्धति को लेकर जागरूक किया गया और बताया गया कि भारतीय योग पद्धति कई रोगों का निवारण भी है जिसे अपनाकर हम स्वस्थ रह सकते हैं। वही शाहाबाद योग महोत्सव 2022 की प्रभात फेरी मे शामिल बिहार के कई जिलों के बच्चों का स्वागत श्री गुरु तेग बहादुर जी सेवादार ग्रुप के द्वारा जानी बाजार सासाराम में किया गया।

सेवादार ग्रुप तरफ से संस्थापक दशमेश सिंह बरनाला की अगुवाई में हरमीत सिंह टिंकू, दिलीप सिंह, सत्येंद्र सर्राफ, गुरदीप सिंह, कपिल सिंह , पचू सिंह, हरदीप सिंह गोलू सिंह ने इन योग विद्यार्थियों को अल्पाहार की व्यवस्था करा कर सेवा किया। इस अवसर पर समाजसेवी दशमेश सिंह बरनाला ने कहा कि राज्य के कोने-कोने से आए योग विद्यार्थियों एवं उनके गुरु जन् से सबको योग से जोड़ने का अनुरोध किया और बताया कि हर रोगों की एक ही दवा योग है। उन्होंने कहा कि भारतीय योग पद्धति विदेशों में अपनाया जा रहा है और हम भरतीय इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग सबके लिए है क्योंकि स्वास्थ्य सबके लिए जरूरी है। इसलिए भारतीय योग पद्धत्ति को अपनाकर हम निरोग रह सकते हैं।