शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

‘बॉर्डर 2’ की लंबी जंग जारी, 36 दिन बाद भी 330 करोड़ क्लब की दहलीज पर

मुंबई। नई रिलीज़ फिल्मों की भीड़ के बावजूद निर्देशक Anurag Singh की फिल्म Border 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। Sunny Deol, Varun Dhawan, Ahan Shetty और Diljit Dosanjh स्टारर इस देशभक्ति फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन पूरे हो चुके हैं, ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 फरवरी 2026, 11:23 AM IST (28 फरवरी 2026) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 09:54 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मुंबई। नई रिलीज़ फिल्मों की भीड़ के बावजूद निर्देशक Anurag Singh की फिल्म Border 2 बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। Sunny Deol, Varun Dhawan, Ahan Shetty और Diljit Dosanjh स्टारर इस देशभक्ति फिल्म को रिलीज हुए 36 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है।

23 जनवरी को रिलीज हुई यह फिल्म 1997 की चर्चित मूवी ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 224.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया, जिसने इसकी मजबूत शुरुआत तय कर दी। दूसरे हफ्ते में 70.15 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.6 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 2.55 करोड़ रुपये जुटाए।

अब छठे हफ्ते में पहुंच चुकी फिल्म की रफ्तार धीमी जरूर हुई है, लेकिन ठहरी नहीं है। 36वें दिन यानी छठे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 20 लाख रुपये (0.20 करोड़) की कमाई की। इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 327.10 करोड़ रुपये हो गया है।

Image

डे-वाइज आंकड़ों पर नजर डालें तो पहले दिन फिल्म ने 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती हफ्तों की ताबड़तोड़ कमाई के बाद अब फिल्म की रोजाना कमाई लाखों में सिमट गई है, फिर भी कुल आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

फिल्म अब 330 करोड़ के आंकड़े से महज कुछ करोड़ दूर है। ट्रेड विश्लेषकों का मानना है कि छठे वीकेंड तक यह मुकाम पार किया जा सकता है। ‘बॉर्डर 2’ ने साबित कर दिया है कि दमदार कंटेंट और देशभक्ति का जज़्बा दर्शकों को लंबे समय तक सिनेमाघरों तक खींचे रख सकता है।

Holi Special: एसी बसों से घर लौटिए बिहार, किराए में भारी सब्सिडी का तोहफा

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN