शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पावर स्टार पवन सिंह की दरियादिली : बेगूसराय से आये दिव्यांग को अपने घर खिलाया खाना, किया महंगा फ़ोन गिफ्ट

पटना| भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो आज वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह एक दिव्यांग के साथ सड़क के किनारे बैठे हैं और बाद में उन्हें वे अपने घर में ले जाकर खाना खिला रहे हैं। पवन सिंह हमेशा से अपने फैन्स के प्रति उदार रहे हैं और स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 अप्रैल 2022, 04:26 PM IST (3 अप्रैल 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 05:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का एक वीडियो आज वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह एक दिव्यांग के साथ सड़क के किनारे बैठे हैं और बाद में उन्हें वे अपने घर में ले जाकर खाना खिला रहे हैं। पवन सिंह हमेशा से अपने फैन्स के प्रति उदार रहे हैं और समय समय पर उनकी दरियादिली समाने आती रहती है। यही वजह है कि जब मुंबई में बीते 3 दिनों से एक दिव्यांग उनके घर के बाहर उनसे मिलने आ रहा था, तब पवन सिंह उनसे मिलकर भावुक हो गए। उनसे जमीन पर बैठ कर बात की और फिर उन्हें अपने घर के अंदर ले गए और उन्हें खाना खिलाया और महंगे मोबाइल गिफ्ट किए। यह पवन सिंह की दरियादिली ही थी कि उन्होंने अपने फैंस की इक्छा का मान रखते हुए उन्हें सम्मान दिया। (पावर स्टार पवन सिंह)

लिंक : याद आती नहीं (पवन सिंह नया गाना)

दरअसल हुआ यूं कि बिहार के बेगूसराय जिले में बीहट का रहने वाला कुंदन, पवन सिंह के फैन हैं। शरीर से कुंदन दिव्यांग हैं, लेकिन उनकी इक्छा जब पवन सिंह से मिलने की हुई तो वह पटना से ट्रेन पकड़ कर किसी तरह कुर्ला चला गया। वहां से वह लोगों से पवन सिंह का पता पूछते उनके घर के बाहर आ गया। वो कहते है ना जिस चीज को पाने की ख्वाहिश शिद्दत से की जाए, तो उसकी ख्वाहिश पूरी होकर ही रहती है। फिर हुआ वही।

पावर स्टार पवन सिंह

पवन को जानकारी मिली कि एक दिव्यांग उनके घर के बाहर 3 दिनों से बैठा और वह पवन सिंह से मिलने बिहार से आया है। पवन तुरंत मिलने नीचे पहुंचे और जमीन पर बैठ कर खूब सारी बातें की। पवन अपने फैंस की दिवानगी जानते हैं, क्योंकि बीते दिनों कई फैंस ने अलग अलग तरीके से अपनी दीवानगी का इजहार उनके सामने किया है। बहरहाल पवन ने उनसे मुलाकात की। जमीन पर बैठ कर उनसे बात की और कुंदन की सारी कहानी सुनी। फिर उन्हें घर लाकर खाना खिलाया। घर जाने की व्यवस्था की और साथ मे एक नया मोबाइल भी दिया।

पवन सिंह – सलीम सुलेमान का एक और गाना रिलीज, गाना याद आती नहीं रिलीज के साथ ट्रेंडिंग में

आपको बता दें कि पवन सिंह आज इंडस्ट्री के रिकॉर्ड ब्रेकर स्टार हैं और उनका डिमांड अब भोजपुरी से लेकर बॉलीवुड में भी खूब है। वे जल्द ही टीसीरिज के लिए भी काम करने वाले हैं। इसके अलावा इस साल उनके कई गाने और फिल्में धूम मचाने को तैयार हैं। वहीं, होली पर भी पवन सबसे अधिक सुने जाने वाले स्टार थे।