शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

खगड़िया : एक करोड़ का जाली भुगतान कर डाक कर्मियों ने किया घोटाला, डाक अधीक्षक दिनेश्वर साह ने पांच डाक कर्मियों को किया निलंबित 

खगड़िया : खगड़िया डाक कर्मियों की मिलीभगत से लगभग एक करोड़ रुपए का चेक के माध्यम से जाली भुगतान कर सरकारी राशि डकार लिया गया। जानकारी मिलते ही डाक अधीक्षक दिनेश्वर साह के निर्देशन में अधिनस्थ डाक अधिकारियों ने त्वरित जांच कर घोटाला का पर्दा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 अगस्त 2022, 06:31 PM IST (7 अगस्त 2022) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 08:02 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
खगड़िया : खगड़िया डाक कर्मियों की मिलीभगत से लगभग एक करोड़ रुपए का चेक के माध्यम से जाली भुगतान कर सरकारी राशि डकार लिया गया। जानकारी मिलते ही डाक अधीक्षक दिनेश्वर साह के निर्देशन में अधिनस्थ डाक अधिकारियों ने त्वरित जांच कर घोटाला का पर्दाफाश किया। तदुपरांत डाक अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कुल पांच डाककर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिनमें बेगुसराय प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर सुबोध कुमार सिंह, अमर सिंह सी सी टू, बरौनी उप डाकघर के डाक सहायक राजीव कुमार, जी डी कॉलेज पोस्ट ऑफिस के उप डाकपाल सुधीर कुमार सिंह तथा लखमीनिया उप डाकघर के डाक सहायक मोo बाकर के नाम शामिल हैं।(एक करोड़ का जाली )
डाक अधीक्षक दिनेश्वर साह ने उक्त जानकारी देते हुए मीडिया से कहा बेगुसराय प्रधान डाकघर से जुड़े खगड़िया जिले के  कुछ डाकघरों में भी जांच प्रक्रिया तेज की जायेगी। अभी तक में ज़िले के  उप डाकघर, कोशी कॉलेज तथा उप डाकघर चौथम में घपले की बात सामने आ रही है। डाक अधीक्षक दिनेश्वर साह ने आगे बताया तीव्र गति से जांच हो और दोषी पर कड़ी कार्रवाई हो इसके लिए एक जांच कमिटी बनाई गई है
जिसमें सहायक डाक अधीक्षक अरुण गांधी, डाक निरीक्षक नवीन कुमार, बेगुसराय तथा डाक निरीक्षक, खगड़िया पश्चिमी अमित कुमार शामिल हैं। डाक अधीक्षक दिनेश्वर साह ने कहा बेगुसराय डाक प्रमंडल अन्तर्गत खगड़िया एवं बेगुसराय जिले के सभी डाकघरों में कार्यरत डाककर्मी ईमानदारी पूर्वक कार्य करें, वरना दंडित होने के लिए रहें तैयार । घोटालेबाज डाककर्मियों के साथ हर हाल में सख्ती बरती जाएगी। दूसरी तरफ पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा ने कहा भोले भाले डाक उपभोक्ताओं को बरगला कर शोषण करने वाले डाक कर्मी सचेत हो जाएं क्यों कि वर्तमान डाक प्रशासन की पैनी निगाह प्रत्येक डाकघर और डाक कर्मियों पर है। आगे डॉ वर्मा ने कहा हर डाक कर्मी को सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।