शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Politics Of Bihar: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश से की सीक्रेट मुलाकात! जानिए दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात?

Politics Of Bihar: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डिप्टी सीएम ने बिहार के सीएम से गुप्त मुलाकात की है और उन्हें अपने घर में हुई छापेमारी को लेकर कुछ तस्वीरें समेत

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मार्च 2023, 06:34 PM IST (14 मार्च 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 07:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Politics Of Bihar: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जुड़ी हुई बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डिप्टी सीएम ने बिहार के सीएम से गुप्त मुलाकात की है और उन्हें अपने घर में हुई छापेमारी को लेकर कुछ तस्वीरें समेत सभी जानकारी मुहैया कराई।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने अतरंगी फैशन की हदें भी तोड़ीं, देखने वालों की फटी रह गईं आंखें!

दरअसल, तेजस्वी यादव ने सबसे पहले मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि सीबीआई और ईडी वालों ने उनके घर पर आधे घंटे तक ही छापेमारी की थी और उसके बाद उनका काम खत्म हो गया था। लेकिन वह जानबूझकर मीडिया में सनसनी फैलाने के लिए घर में बैठे हुए थे। तेजस्वी यादव ने कहा “सीबीआई और ईडी वाले जब घर पहुंचे और आधे घंटे में उनका काम खत्म हो गया तो वह लोग फिर भी बैठे रहे। हम लोगों ने उनसे पूछा कि भाई काम खत्म हो गया है तो जाइये।”

Politics Of Bihar: फिर क्या हुआ

वहीं, तेजस्वी ने आगे कहा कि, “लेकिन वे बिना कुछ बोले बैठे रहे। थोड़ी देर बाद पता चला कि उन्हें ऊपर से आदेश था कि वहीं बैठे रहना है, ताकि मीडिया में लगातार खबर चलती रहे। लोगों को लगे कि बड़ी छानबीन हो रही है। तब हमलोगों ने छापेमारी करने आये अधिकारियों की जमकर खातिरदारी की। उन लोगों के लिए चाय-नाश्ता और खाने की व्यवस्था की।”

ब्रेकिंग: सीएम नीतीश को फिर लगा झटका, पार्टी से कई दिग्गज नेताओं ने तोड़ा नाता!

बता दे, मीडिया से बात करने के बाद तेजस्वी यादव सीधे सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए उनके चेंबर में चले गए थे। जहां कुछ समय तक दोनों के बीच में गुप्त मुलाकात हुई और तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को ईडी की छापेमारी से जुड़ी जानकारी उन्हें दी और बताया कि दिल्ली में उनके आवास में क्या-क्या हुआ। तेजस्वी यादव सीएम के पास बैठ और पूरे मामले पर नीतीश से बात की थी।

थाने में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, पुलिसवालों ने धूमधाम से कराई शादी!

हालांकि, कहा जा रहा कि मंत्री संजय झा की मौजूदगी में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को मोबाइल पर कुछ दिखाया। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने चैंबर से बाहर निकल गये और सदन की कार्यवाही में शामिल हुए थे।