शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार में आया सियासी ट्विस्ट, मांझी बिगाड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार का पूरा खेल, जानिए इनसाइड स्टोरी

पटना डेस्क: बिहार की राजनीति में एक बार फिर ट्विस्ट आ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने सोमवार को नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस ले लिया. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी के बेटे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जून 2023, 07:45 PM IST (19 जून 2023) अपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 09:43 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की राजनीति में एक बार फिर ट्विस्ट आ गया है. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) ने सोमवार को नीतीश कुमार सरकार से समर्थन वापस ले लिया. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी के बेटे संतोष सुमन ने कहा कि समर्थन वापसी का पत्र सौंपने के लिए राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से मिलने का वक्त मांगा गया है.

बिहार: घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पुलिस ने हवालात में दो बच्चों के पिता की निकाली हवा

वहीं, पिछले हफ्ते कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले सुमन ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने उनकी पार्टी पर जेडीयू में विलय के लिए दबाव डाला. पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी निकाय ने भविष्य की कार्रवाई पर फैसला लेने के लिए सुमन को अधिकार दिया है. सुमन ने कहा, वह विकल्प तलाशने के लिए दिल्ली जाएंगे और अगर बीजेपी की अगुआई वाला गठबंधन उन्हें न्योता देता है तो वह एनडीए के न्योते पर विचार करने को तैयार हैं.

दो बच्चों की मां को युवक से हुआ प्यार, प्रेमी संग भागकर मंदिर में की शादी

हालांकि, उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाने के लिए विकल्प खुला रखने की भी बात कही. सुमन ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ दिल्ली में होने वाली बैठक की अपुष्ट खबरों के बारे में पूछे गए सवालों को टाल दिया. बिहार विधानसभा में चार विधायकों वाला दल ‘हम’ पिछले साल महागठबंधन में उस समय शामिल हो गया था जब नीतीश कुमार ने बीजेपी को छोड़ने का फैसला किया था।