शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में शादी रोकने गई पुलिस बन गई मेहमान, लापरवाही के कारण हुई नाबालिग लड़की की शादी

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस की मौजूदगी में नाबालिग लड़की की शादी हो गई है। जिस पुलिस पर नाबालिग लड़की की शादी से बचाने की जिम्मेदारी दी वही पुलिस उलटा शादी में मेहमान बनकर पहुंच गई अपने संरक्षण में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मई 2023, 07:03 PM IST (30 मई 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 12:30 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस की मौजूदगी में नाबालिग लड़की की शादी हो गई है। जिस पुलिस पर नाबालिग लड़की की शादी से बचाने की जिम्मेदारी दी वही पुलिस उलटा शादी में मेहमान बनकर पहुंच गई अपने संरक्षण में इस गैर कानूनी शादी को पूरा भी करवा दिया। ये सब तो तब हुआ जब खुद SP ने शादी को रोकने का आदेश दिया था। बेगूसराय में एक शादी ने खाकी को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है।

शादी के बाद बिदाई को लेकर मचा बवाल, चेन-अंगूठी नहीं मिलने से नाराज हुआ दूल्हा

पुलिस थाने के चक्कर काटने के बाद भी मां की गुहार नहीं सुनी गई उसकी नाबालिग बेटी की शादी जबरन करा दी गई. शादी करवाने वाला कोई नहीं बल्कि लड़की के पिता है जिसे पैसों की लालच ने इतना अंधा कर दिया कि उसे अपनी ही बेटी का दर्द नहीं दिख रहा. दरअसल खम्हार गावं के बबलू सिंह पर उसी की पत्नी ने आरोप लगाया है. बबलू पर अपनी नाबालिग बेटी की शादी करवाने का आरोप है। मां का कहना है कि आरोपी पति ने उसके पिता की प्रॉपर्टी के लिए बेटी की शादी की है इस गैर कानूनी शादी में गांव के मुखिया दूसरे लोगों ने भी साथ दिया।

बिहार में सीएम पद की दावेदारी को लेकर मचा संग्राम, अपने ही नेताओं से परेशान बीजेपी!

दरअसल, नाबालिग बच्ची के मां की शिकायत पर SP ने शादी रुकवाने के लिए पुलिस भेजी थी, लेकिन पुलिस ने SP के आदेश को ही ठेंगा दिखाते हुए नाबालिग के पिता के साथ मिलकर शादी करवा दी. सोचिए अगर पुलिस खुद ही कानून की धज्जियां उड़ा दे तो पीड़ित गुहार कहां लगाए. पुलिस की इस करतूत के बाद अब पीड़ित मां नाबालिक बच्ची के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटा रही है. साथ ही बेगूसराय के सदर प्रखंड विकास अधिकारी ने भी कुछ लोगों पर FIR की जानकारी देते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है.