शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

अवैध संबंध में पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर फरार हुए हत्यारे पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कैमूर-(भभुआ):- कैमूर से इस वक्त बड़ी खबर है कि जिला के मोहनिया में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्यारे पति ने पत्नी को धारधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया था,और आरोपी पति फरार हो गया था, जिसके बाद मृतिका के पिता ने आरोपी के खि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 अप्रैल 2022, 02:12 PM IST (19 अप्रैल 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 02:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर-(भभुआ):- कैमूर से इस वक्त बड़ी खबर है कि जिला के मोहनिया में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्यारे पति ने पत्नी को धारधार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया था,और आरोपी पति फरार हो गया था, जिसके बाद मृतिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ मोहनिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया था, जिसके बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम तैयार किया गया।(धारदार हथियार से हत्या )

जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी ओम शंकर उर्फ जनक चौधरी को रोहतास के रत्तुबिगहा डालमिया नगर से गिरफ्तार किया,साथ ही उत्प्रेरक महिला रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयोग किया गया लोहे का धारदार हथियार को भी बरामद किया है वहीं पुलिसिया पूछताछ में हत्यारे पति और उत्प्रेरक महिला ने भी अपना आरोप स्वीकार किया है। (धारदार हथियार से हत्या )

वहीं मामले का खुलासा करते हुए मोहनिया डीएसपी फैज अहमद ने बताया कि 15 अप्रैल को मोहनिया के ग्राम बघनी में पुनीता देवी को उसके पती ओम शंकर उर्फ जनक चौधरी ने दूसरी महिला के अवैध संबंध में धारदार हथियार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दिया था और फरार हो गया था ।

जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा की गई थी जिसमें मोहनिया थाना के पदाधिकारी के अलावा डीआईयू के कर्मी भी शामिल थे गठित टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई करने हेतु आज दिनांक 18 अप्रैल को हत्यारे पति को रोहतास के रत्तुबिगहा डालमियानगर से गिरफ्तार किया गया है।

जिसके बाद पुलिसिया पूछताछ में हत्या के कारणों का खुलासा किया गया साथ ही उत्प्रेरक महिला रूबी देवी जो बघिनि गाँव के ही रहने वाली है उसको भी गिरफ्तार किया गया है इन दोनो ने अपना आरोप स्वीकार किया है, इनदोनो को जेल भेजा जा रहा है,इस मामले का खुलासा करने वाले अधिकारियों को कैमूर एसपी राकेश कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।