शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

मतदाता जागरूकता दिवस पर लिया गया शपथ

चरपोखरी( भोजपुर ):- प्रखंड के इंटर स्तरीय लाखा उच्च विद्यालय बरनी में प्रधानाचार्य बाल गंगाधर तिलक के अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया गया !इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया गया! विद्यालय में अनुशासन पूर्वक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 जनवरी 2023, 05:16 PM IST (25 जनवरी 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 12:57 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चरपोखरी( भोजपुर ):- प्रखंड के इंटर स्तरीय लाखा उच्च विद्यालय बरनी में प्रधानाचार्य बाल गंगाधर तिलक के अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया गया !इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाया गया! विद्यालय में अनुशासन पूर्वक शिक्षा ग्रहण करें नशा मुक्त बिहार को सफल बनाने के लिए गांव में अभिभावकों से शराबबंदी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रेरित करेंगे !जब तक प्रदेश में शिक्षा का विकास नहीं होगा! तब तक देश मै प्रगति नहीं हो सकता! इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य ने विद्यालय में शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में शिक्षक बच्चों को अपना बच्चा समझ कर शिक्षा दे! बच्चों को समय से विद्यालय पहुंचने विद्यालय में अनुशासन पूर्वक शिक्षा लेने की अपील की! उन्होंने कहा कि शिक्षा लेकर बच्चे प्रतियोगिता परीक्षाओं में अवश्य विद्यालय का नाम रोशन करेंगे !सरकारी विद्यालय के बच्चे निजी विद्यालयों के बच्चे से प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छा अंक ला रहे हैं! आयोजित मतदाता दिवस पर शिक्षक सुरेंद्र राम विद्यालय के छात्र-छात्राएं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए! वही प्रखंड के रामप्रसाद रोशन इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय मझिआव में प्रभारी प्रधानाचार्य शशि शेखर शर्मा के अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया गया !इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा एक ऐसा संपत्ति है जिसको खर्च करने पर बढ़ता है उन्होंने विद्यालय के बच्चों से अनुशासन पूर्वक समय से विद्यालय पहुंचकर शिक्षा ग्रहण करने एवं नशा मुक्त बिहार कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया उन्होंने मतदाता दिवस पर शिक्षकों छात्रों को शपथ भी दिलाया|