शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे 14 शिक्षकों का नियोजन रद्द

करगहर– विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजित 14 शिक्षकों का नियोजन रद्द कर दिया गया । इस आशय की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर यादव ने दी ।उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जुलाई 2022, 07:06 PM IST (23 जुलाई 2022) अपडेट: 13 अक्टूबर 2026, 09:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
करगहर– विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नियोजित 14 शिक्षकों का नियोजन रद्द कर दिया गया । इस आशय की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर यादव ने दी ।उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर फर्जी  इंटरमीडिएट के अंकपत्र व प्रमाण पत्रों के आधार पर नियोजन का लाभ लेने वाले शिक्षकों का नियोजन रद्द करते हुए उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है । उन्होंने बताया कि  कुछ संस्था बिहार सरकार द्वारा अमान्य घोषित की गई है । इसके बाद भी नियोजन इकाइयों द्वारा शिक्षक पद पर नियोजित कर दिया गया। 2008 से 2012 के बीच किए  गए नियोजित शिक्षकों का वेतन लौटाने का आदेश दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुडिआरी, संजय सिंह ,प्राथमिक विद्यालय सहुआर शाहीन बानो, प्राथमिक विद्यालय सारोडीह  मोहम्मद औरंगजेब आलम प्राथमिक विद्यालय कनक सेमरियां हाजरा खातून ,प्राथमिक विद्यालय ठोरसन मनोज कुमार पासवान, प्राथमिक विद्यालय अमवलिया सदानमोइन आरजु, प्राथमिक विद्यालय अमवलिया पुष्पा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय घोरडीहां रंभा कुमारी, प्राथमिक विद्यालय कौवाखोच संगीता कुमारी ,प्राथमिक विद्यालय उग्रसेनपुर गोपाल तिवारी , प्राथमिक विद्यालय खड़कपुरा सुनीता कुमारी ,प्राथमिक विद्यालय मठिया रसूलपुर हिमांशु सिंह ,प्राथमिक विद्यालय जैतपुरा माधुरी कुमारी व रमेश कुमार सिंह सहित नियोजित  14 शिक्षकों का प्रमाण पत्र हरदी पाए जाने पर नियोजन रद्द किया गया है ।

शाहाबाद क्षेत्र को सुखा घोषित करे सरकार –  उदय प्रताप सिंह

चयन रद्द करने वाले शिक्षकों ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए अमान्य संस्थाओं की सूची में इस संस्था का नाम नहीं है । फिर भी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा भावना से ग्रसित होकर यह कार्रवाई की गई है । जो जांच का विषय है।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.