शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

धान क्रय व जनवितरण प्रणाली की जांच से संबंधित लोग संदेह के घेरे में

 रांची। चर्चित धान क्रय घोटाला में सीबीआई जांच के भय से एफसीआई में हड़कंप मचा हुआ है। शुरुआती जांच के क्रम में ही अनियमितता का मामला प्रकाश में आ चुका है। भारतीय खाद्य निगम ने कार्यवाही करनी शुरू कर दिया है। भारतीय खाद्य निगम के एक पदधिकारी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 अप्रैल 2022, 10:55 AM IST (4 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 05:34 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 रांची। चर्चित धान क्रय घोटाला में सीबीआई जांच के भय से एफसीआई में हड़कंप मचा हुआ है। शुरुआती जांच के क्रम में ही अनियमितता का मामला प्रकाश में आ चुका है। भारतीय खाद्य निगम ने कार्यवाही करनी शुरू कर दिया है। भारतीय खाद्य निगम के एक पदधिकारी समेत दो कर्मचारियों का निलंबन का आदेश पारित कर दिया गया है।। इस प्रकरण में भारतीय खाद्य निगम के सलाहकार समिति की खामोशी से कई तरह के सवालात उठने लगे हैं। कई करोड़ के इस घोटाले में जिला प्रशासन की जांच सफेद हाथी के दांत साबित हो रहे हैं। इस मामले को लेकर आजसू पार्टी पूरी तरह से आक्रामक है। राज्यपाल से मिलकर धान क्रय घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा चुकी है। (धान क्रय व जनवितरण  )

वहीं दूसरी ओर जिस तरह से यह घोटाला की परत दर परत खुलासा हो रहा है उसमें अब सीबीआई का हस्तक्षेप से अब इनकार नहीं किया जा सकता। सीबीआई जांच की सुगबुगाहट भी होने लगी है इस घोटाले में संबंधित सभी करोड़पति अपनी पूरी ताकत के साथ मैनेज करने में लगे हुए हैं। प्रथमदृष्टया मामला के अनुसार जिला आपूर्ति विभाग द्वारा सभी तरह के प्रावधानों और नियमों के खिलाफ जाकर को भूमिहीन किसानों को हजार क्विंटल से अधिक धान बेचने के लिए आईडी आवंटित कर दिये। मामले की लीपापोती का नमूना यह दिखा की जिला स्तर पर जांच कार्य जिस तरह से दिखने चाहिए वह आज तक नहीं दिखा।

धान क्रय व जनवितरण प्रणाली
धान क्रय व जनवितरण प्रणाली

ज़िले में इससे संबंधित हर व्यक्ति चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या जनवितरण प्रणाली से जुड़ा हर व्यक्ति हो उसकी पूरी सम्पति खंगालने के उपरांत कई सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों की परेशानी बढ़ सकती है। जब सीबीआई इस मामले को टेकओवर करेगी तब एफसीआई की परेशानी बहुत बढ़ जाएगी। पूछताछ के सिलसिला पलामू से लेकर पूरे देश स्तर पर बढ़ सकता है। ऐसी परिस्थिति को भांप कर भारतीय खाद्य निगम आनन फानन में कार्यवाहियां शुरू कर चुका है।

ये भी पढ़े ….