शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सासाराम : जलजमाव व गंदगी को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

सासाराम। सासाराम नगर निगम क्षेत्र के नूरनगंज मोहल्ला के लोगों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में जलजमाव व गंदगी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम सासाराम एवं सांसद विधायक तथ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जुलाई 2022, 06:31 PM IST (27 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 01:09 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। सासाराम नगर निगम क्षेत्र के नूरनगंज मोहल्ला के लोगों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह के नेतृत्व में जलजमाव व गंदगी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम सासाराम एवं सांसद विधायक तथा स्थानीय वार्ड पार्षद के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया।(जलजमाव व गंदगी को)
मोहल्लेवासियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से यहां पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया जिससे लोगों को राहत मिल सके। इतना ही नहीं मोहल्ले की गलियों में गंदगी का भरमार देखा जा सकता है। लोगों ने कहा कि सही तरीके से कभी भी सफाई नहीं हो पा रही है जिस वजह से लोगों को कचरे के साथ-साथ गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
वही प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि सासाराम नगर निगम ने शहर को पूरी तरह से नरक में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा कि शहर का कोई भी ऐसा हिस्सा नहीं है जहां गंदे पानी का जमाव, कीचड़ एवं गंदगी का भरमार ना लगा हो। लोगों को मजबूरन उसी में से होकर गुजरना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में मालती देवी, बृजेश वर्मा, अंजू देवी, ओम प्रकाश, सीमा कुमारी, मंटू कुमार्, रामविलास सिंह, पूनम देवी, संतोष कुमार, मीरा देवी, ज्योति सेठ, अशफी देवी, कलावती देवी, राजू सोनी, शोभा देवी, प्रशांत सिंह, शुभम सिंह, महेंद्र सिंह, मकरध्वज चौधरी, विद्या शंकर सिंह, गणेश सिंह, गीता देवी सहित अन्य मोहल्ले वासी मौजूद थे।