शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पटना मेट्रो: 15 अगस्त से प्रारंभ हो सकती है मेट्रो सेवा, आईएसबीटी से भूतनाथ तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना: बिहार की राजधानी पटना के लोगों को जल्द ही मेट्रो सेवा का तोहफा मिलने जा रहा है। पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत प्राथमिक कॉरिडोर में 15 अगस्त 2025 से मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआती चरण में यह सेवा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जुलाई 2025, 11:07 AM IST (29 जुलाई 2025) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 03:49 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: बिहार की राजधानी पटना के लोगों को जल्द ही मेट्रो सेवा का तोहफा मिलने जा रहा है। पटना मेट्रो रेल परियोजना के तहत प्राथमिक कॉरिडोर में 15 अगस्त 2025 से मेट्रो ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। शुरुआती चरण में यह सेवा न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से लेकर भूतनाथ स्टेशन तक शुरू की जा सकती है। इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग तीन किलोमीटर होगी।

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (PDMRC) निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने में जुटे हैं। आईएसबीटी, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी स्टेशनों को जोड़ने वाला प्राथमिक कॉरिडोर कुल 6.107 किलोमीटर लंबा है, लेकिन फिलहाल सेवा भूतनाथ तक ही सीमित रह सकती है, क्योंकि अन्य हिस्सों में कार्य अभी अधूरा है।

भूतनाथ और जीरो माइल स्टेशनों पर प्री-फैब्रिकेटेड स्टेशन निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि मलाही पकड़ी स्टेशन पर फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। वहीं, खेमनीचक इंटरचेंज स्टेशन, जहां से मीठापुर और मलाही पकड़ी को जोड़ने वाली लाइनें मिलेंगी, अभी पूरी तरह नहीं जुड़ी हैं।

राबड़ी देवी ने तेजस्वी की सुरक्षा पर उठाए सवाल

हालांकि पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियों को देखते हुए जल्द ही सेवा शुरू होने की पूरी संभावना है। यह परियोजना पटना शहर को आधुनिक, सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN