बेगूसराय: जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के छः पैक्स को क्षेत्र में कृषि कार्य हेतु सरकार द्वारा ट्रैक्टर दिये जाने से संबंधित पंचायत के किसानों में हर्ष है. उक्त संबंध में भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कोपरेटिव बैंक के प्रबंधक राममिलन सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के हरित क्रांति कृषि संयंत्र योजना के अंतर्गत भगवानपुर प्रखंड के छः पैक्स अध्यक्षों को लाटरी के माध्यम से ट्रैक्टर दिये गये हैं, जिनमें प्रखंड क्षेत्र के लखनपुर पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को सोनालिका, दामोदरपुर के पैक्स अध्यक्ष विनोद कुमार राय को भी सोनालिका, बनवारीपुर के पैक्स अध्यक्ष रमण कुमार को भी सोनालिका,मोख्तियारपुर के पैक्स अध्यक्ष अवधेश सिंह को पावर ट्रेक, नरहरिपुर के पैक्स अध्यक्ष रामनरेश राय को भी पावर ट्रेक तथा कीरतपुर के पैक्स अध्यक्ष शिवदेव राय को महिन्द्रा कम्पनी का ट्रैक्टर मिला है, जिन्हें लाटरी के माध्यम है उक्त योजना का लाभ मिला है.(पैक्स अध्यक्षों को मिल)
पैक्स अध्यक्षों को मिल रहा है सरकार की ओर से ट्रेक्टर, 6 लोगों को मिल भी गया
बेगूसराय: जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के छः पैक्स को क्षेत्र में कृषि कार्य हेतु सरकार द्वारा ट्रैक्टर दिये जाने से संबंधित पंचायत के किसानों में हर्ष है. उक्त संबंध में भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित कोपरेटिव बैंक के प्रबंधक राममिलन सि
उन्होंने आगे कहा कि लाटरी के माध्यम से अन्य सभी पैक्स अध्यक्षों को भी उक्त योजना का लाभ मिलेगा. तात्कल छः पैक्स अध्यक्ष जो लाटरी में भाग्यशाली निकले उन्हें इंजन मिला है. अन्य कृषि संयंत्र बाद में उपलब्ध कराया जाएगा. उक्त संबंध में लखनपुर पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए उक्त योजना का लाभ किसानों को शतप्रतिशत मिलेगा. उन्होंने कहा कि किसानों को अनुदानित दर से उक्त योजना के तहत सहयोग किया जायेगा.(पैक्स अध्यक्षों को मिल)