शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

ओवैसी के पार्षद वंदे मातरम् के समय नहीं हुए खड़े, फिर बरसे कई थप्पड़

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां वंदे मातरम् गाने को लेकर हुए विवाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पार्षदों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद जिला प्रशासन के आला-अधिकारी मौके पर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 मई 2023, 10:25 AM IST (27 मई 2023) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 07:57 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां वंदे मातरम् गाने को लेकर हुए विवाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पार्षदों के बीच मारपीट भी हुई। इसके बाद जिला प्रशासन के आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए और AIMIM के पार्षदों को बाहर निकाला।

UPSC Result: RJD नेता ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल, ‘बिहार ऐसा राज्य है जहां 3 साल का स्नातक 4 से…’

वहीं, मेरठ के सीसीएस यूनिवर्सिटी के सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षागृह में नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण चल रहा था. इसी दौरान बीजेपी पार्षदों ने वंदे मातरम् का गान शुरू कर दिया। AIMIM के पार्षदों ने इसका विरोध किया और बैठे रहे. इस दौरान बीजेपी और AIMIM के पार्षदों के बीच तू-तू मैं-मैं भी हुई और नौबत मारपीट तक आ गई।

इस मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव किया और AIMIM के पार्षदों को बाहर निकाला. इस दौरान AIMIM के पार्षद विरोध करने लगे, जिन्हें समझाने के लिए खुद मौके पर डीएम दीपक मीणा पहुंचे. हालांकि AIMIM पार्षदों ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार कर दिया है और चले गए हैं. मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स को बुला लिया गया है।

UPSC Aspirants Success Story: हादसे में कटे दोनों पैर, फिर भी नहीं मानी हार, अब बनेंगे IAS ऑफिसर

हालांकि, बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि अगर उन्हें वंदे मातरम् से दिक्कत थी तो चुप रहना चाहिए था… वो वंदे मातरम् को न गाते और चुपचाप रहते, लेकिन AIMIM के पार्षदों ने गैर-वाजिब टिप्पणी की… इससे हालात बिगड़े…बहिष्कार न करके उन्हें शपथ लेना चाहिए था… अब कर दिए हैं तो केबिन में शपथ लेंगे।