शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

चंदौली: 15 जुलाई तक बढ़ी ओटीएस मियाद, घरेलू व नलकूपों के बकाया बिजली बिल चार्ज पर 100 फीसद छूट

चंदौली। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने बिजली बिल के बड़े बकायेदारों को राहत देते हुए ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) की मियाद को 15 जुलाई तक कर दिया है। इसके तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को निजी के साथ ही नलकूपों के बकाया बिजली बिल सरचार्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 जुलाई 2022, 06:36 PM IST (4 जुलाई 2022) अपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 10:00 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने बिजली बिल के बड़े बकायेदारों को राहत देते हुए ओटीएस (एकमुश्त समाधान योजना) की मियाद को 15 जुलाई तक कर दिया है। इसके तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को निजी के साथ ही नलकूपों के बकाया बिजली बिल सरचार्ज पर सौ फीसद छूट मिलेगी। एक से पांच किलोवाट तक के कनेक्शन पर रियायत मिलेगी।पावर कारपोरेशन बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर गंभीर है। बकायेदारों को रियायत देने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई थी।(चंदौली: 15 जुलाई तक)

रोहतास: शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक  को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हालांकि, इसका कोई विशेष असर नहीं रहा। अपेक्षा के अनुरूप बिजली बिल की वसूली नहीं हो सकी। ऐसे में पावर कारपोरेशन ने एकमुश्त समाधान योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाकर पंद्रह जुलाई तक कर दिया है। इसके तहत पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को एक से पांच किलोवाट तक के कनेक्शन का बकाया बिजली बिल जमा करने पर सरचार्ज पर सौ फीसद तक छूट मिलेगी। एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि बकायेदारों की सहूलियत के मद्देनजर पावर कारपोरेशन ने तिथि बढ़ाई है। जिन लोगों ने अपना बकाया बिजली बिल नहीं जमा किया है वे तत्परता दिखाते हुए पंजीकरण कराकर बिल जरूर जमा करा दें। बिल जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।(चंदौली: 15 जुलाई तक)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.