शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

डेहरी:-डेहरी ऑन सोन रेलवे के कैरेज विभाग में आज ईश्वरी नंदन सिंह सीनियर सेक्शन इंजीनियर की अध्यक्षता में रेल कर्मचारी जमुना राम का विदाई समारोह सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ. विदाई समारोह में ईश्वरी नंदन सिंह ने

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 07:33 PM IST (4 फरवरी 2023) अपडेट: 3 अक्टूबर 2026, 01:39 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

डेहरी:-डेहरी ऑन सोन रेलवे के कैरेज विभाग में आज ईश्वरी नंदन सिंह सीनियर सेक्शन इंजीनियर की अध्यक्षता में रेल कर्मचारी जमुना राम का विदाई समारोह सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ.

विदाई समारोह में ईश्वरी नंदन सिंह ने कहा कि जमुना राम एक ही बहुत ही सीधे साधे एवं कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी थे जिन्होंने पूरी निष्ठा के साथ रेल की सेवा करीब 38 वर्षों तक की.इनका अधिकांश समय डेहरी ऑन सोन में ही बीता. समारोह में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा डेहरी ऑन सोन के कद्दावर नेता एवं शाखा मंत्री श्री सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जमुना राम हमेशा ही कर्मचारी यूनियन के अभिन्न अंग रहे एवं इन्होंने यूनियन के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने दायित्वों का निर्वहन भी ईमानदारी पूर्वक किया. कर्मचारी यूनियन के शाखा अध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद ने बिहारी प्रसाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहुत ही सीधे-साधे और सरल व्यक्तित्व के मालिक हैं. विभाग के युवा सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जमुना राम एक कर्तव्यनिष्ठ एवं नेक दिल इंसान के साथ ही बहुत अच्छे गायक भी हैं. कर्मचारी यूनियन के तेजतर्रार युवा नेता व शाखा के संगठन सचिव प्रमोद रंजन तिवारी ने कहा कि जमुना राम कर्मचारी से अधिक भाई थे एवं कर्मचारियों के सुख दुख में हमेशा आगे रहते थे. रेल कार्यों में भी ये बिना किसी भेदभाव के हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किए. पूरा कैरेज विभाग इनके दीर्घायु व सुखमय जीवन की कामना करता है. उपस्थित लोगों के गुजारिश पर जमुना राम ने कभी अलविदा ना कहना…गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया एवं उन सबकी आंखों को नम कर दिया.

विदाई समारोह में कैरेज विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार, अशोक कुमार, डी जी बॉक्सला,कनीय अभियंता मनीष कुमार विभाग के कर्मचारी एवं युवा अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव,अमरेश यादव, परविंदर कुमार सिंह, प्रकाश कुमार,सुरेंद्र यादव, रवि रंजन कुमार, अमरेंद्र कुमार सिंह व एससी एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिहारी प्रसाद,आई ओ डब्ल्यू रविकांत सिंह मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अविनाश कुमार, मृत्युंजय कुमार,परिचालन विभाग के राजेश कुमार व पटेल जी कार्यालय अधीक्षक उपस्थित सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे.