शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Opposition Parties Meeting: बिहार में विपक्षी बैठक में शामिल मेहमानों के लिए की गई खास तैयारियां, ‘लिट्टी-चोखा से लेकर…’,

Opposition Parties Meeting: बिहार में विपक्षी बैठक को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। 23 जून को बैठक होगी. इसके एक दिन पहले ही विपक्ष के कई राजनीतिक दिग्गज पटना पहुंच रहे हैं. इनके ठहराव के लिए खास व्यवस्था की जा रही है. इनके ठहराव की व्यवस

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जून 2023, 11:44 AM IST (22 जून 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 07:43 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Opposition Parties Meeting: बिहार में विपक्षी बैठक को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है। 23 जून को बैठक होगी. इसके एक दिन पहले ही विपक्ष के कई राजनीतिक दिग्गज पटना पहुंच रहे हैं. इनके ठहराव के लिए खास व्यवस्था की जा रही है. इनके ठहराव की व्यवस्था मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित अतिथि शाला में की गई है. बताया जा रहा है कि अतिथि शाला में राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री रहेंगे।

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

वहीं, अतिथि शाला में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बाहरी किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है. वहीं, मेहमानों के खाने के लिए लिट्टी-चोखा, सिलाव का खाजा के साथ-साथ बाढ़ की लाई भी परोसी जाएगी. इसके साथ ही अन्य कई व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई है।

बिहार में शादी और पार्टियों पर लगेगा टैक्स, जानिए किन चीजों पर पैनी नजर रखेंगे CGST अधिकारी

बता दें, सभी मेहमानों को खाने पीने की विशेष व्यवस्था की जाएगी. कौन मेहमान क्या खाएंगे? इसके लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के पीए एक दिन पहले आने वाले हैं और वही आदेश करेंगे कि क्या व्यंजन दिया जाएगा। हालांकि, मेनू में बिहारी व्यंजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें सिलाव का खाजा, लिट्टी चोखा और पटना जिले के बाढ़ की लाई की स्वाद भी अन्य राज्यों से आए मुख्यमंत्री लेंगे। ममता ममता बनर्जी के पीए अतिथि शाला में आ चुके हैं और उन्होंने कई निर्देश भी दिए हैं तो वही अन्य कई मुख्यमंत्रियों के पीए आज पहुंचेंगे।