शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

केदारनाथ धाम में प्रेमी प्रेमिका का खुल्लम खुल्ला रोमांस, ताबड़तोड़ वायरल हो रहा वीडियो

पटना डेस्क: केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में खड़ी एक महिला अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती दिख रही है। बिहार में टला बड़ा रेल हादसा : टूटे पहिए के साथ दौड़ती रही एक्सप्रेस ट्रेन, या

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जुलाई 2023, 11:36 AM IST (3 जुलाई 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 07:52 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में खड़ी एक महिला अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती दिख रही है।

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा : टूटे पहिए के साथ दौड़ती रही एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रियों में मचा हड़कंप

वहीं, वीडियो करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है जिसमें महिला और उसके पुरूषमित्र दोनों ने पीले कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं और महिला बड़े नाटकीय अंदाज में घुटनों के बल बैठकर अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती है और उसे अगूंठी पहना देती है। उसके बाद दोनों गले मिलते दिखाई देते हैं।

बता दें, वीडियो में दिख रही महिला व्लॉगर विशाखा बतायी जा रही है। सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग जहां प्यार के इजहार को बहुत सुंदर बता रहे हैं, तो वहीं अन्य लोग धार्मिक स्थानों पर ऐसे कृत्यों को गलत ठहरा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धार्मिक स्थल की एक गरिमा, मान्यताएं और परंपराएं होती हैं और श्रद्धालुओं को उसके अनुरूप ही आचरण करना चाहिए।

लव मैरिज करके घर आई थी बहू, शादी के बाद सामने आया रोंगटे खड़ी कर देने वाला मामला!

हालांकि, उन्होंने कहा कि समिति का काम मंदिर का प्रबंधन और उसके अंदर की व्यवस्थाएं देखने तक ही सीमित है और वीडियो मंदिर के बाहर का है। हांलांकि, उन्होंने कहा कि वह इस वीडियो के बारे में कानूनी राय लेंगे।