शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर: पुसौली के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, घर से बाजार करने निकला था मृतक,  शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल

भभुआ| मंगलवार की सुबह कैमूर जिले के पुसौली रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, मृतक की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव निवासी 55 वर्षीय केसनाथ सिंह पिता स्वर्गीय कुमार यादव बताया गया है|(कैम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 अगस्त 2022, 05:36 PM IST (2 अगस्त 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ| मंगलवार की सुबह कैमूर जिले के पुसौली रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, मृतक की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के अतरवलिया गांव निवासी 55 वर्षीय केसनाथ सिंह पिता स्वर्गीय कुमार यादव बताया गया है|(कैमूर: पुसौली के पास)

Read Also: गाजीपुर: मरीज लेकर जा रही एम्बुलेंस का देवकली पुल पर भीषण हादसे में तीन की मौत, पाँच घायल

इस संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार को शाम 3:00 बजे घर से पुसौली बाजार करने के लिए निकले थे जहां देर शाम तक घर नहीं लौटे तो हम लोग काफी खोजबीन करने लगे लेकिन कोई पता नहीं चल पाया,इसी क्रम में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रेन में कटने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी,जिसका मोहनिया पुलिस ने शव को थाने पर ले गया है|(कैमूर: पुसौली के पास)

वहीं जब परिजन थाने पर पहुंचे तो शव का पहचान किया गया,जिसके बाद मंगलवार को परिजन व पुलिस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया जिसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव को सौंप दिया गया,वहीं परिजनों ने मुआवजे की भी मांग किया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.