शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने करवाई पति की हत्या, वजह कर देगी हैरान

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने शादी के 3 दिन बाद पति की हत्या करवा दी है। उसकी वजह बेहद हैरान कर देने वाली है। लकडाही गांव के रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जून 2023, 02:33 PM IST (8 जून 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 04:09 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नई नवेली दुल्हन ने अपने शादी के 3 दिन बाद पति की हत्या करवा दी है। उसकी वजह बेहद हैरान कर देने वाली है। लकडाही गांव के रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी। अशोक 30 मई को अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया। इसके अगले दिन यानी 31 मई को चौठरी रस्म के बाद अचानक अशोक गायब हो गया. परिजनों उसे हर जगह ढूंढ़ा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। फिर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

बिहार में शराबबंदी कानून में संशोधन: शराब पीने से हुई है मौत तो बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलेगा मुआवजा ! बस करना होगा ये काम!

वहीं, मृतक अशोक के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि किसी दोस्त का फोन आने के बाद उनका भाई 31 मई की देर शाम बाहर गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. एक जून को अशोक की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। किसी तेज धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था। इसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया।

हालांकि, एसएसपी आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीटी एसपी हिमांशु के नेतृत्व टेक्निकल सेल और पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की। जांच में हैरान कर देने वाली बात सामने आई। मृतक की दुल्हन रेवती कुमारी के अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी पति को लग गई थी। लिहाजा, शादी की रस्मों के दौरान ही उसने अपने पति की हत्या की साजिश रच ली थी। रेवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सार राज खोलकर रख दिया।

दुल्हन ने शादी के बाद ससुराल जाने से किया इनकार, दूल्हे का चकराया सिर

बता दें, आरोपी रेवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से पति की हत्या करवाई थी। क्योंकि को उसके अवैध संबंध के बारे में पता चल चुका था। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अशोक कुमार का शव 1 जून को बरामद किया गया था।