शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

नल जल योजना विलम्ब पर जिलाधिकारी के नक़ल कसने की कवायद शुरू

रोहतास। रोहतास जिले के समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी, रोहतास, धर्मेंद्र कुमार द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत दो प्रमुख योजनाओं क्रमशः नाली- गली योजना एवं नल- जल योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 अप्रैल 2022, 03:36 PM IST (11 अप्रैल 2022) अपडेट: 7 अक्टूबर 2026, 12:02 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास। रोहतास जिले के समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी, रोहतास, धर्मेंद्र कुमार द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत दो प्रमुख योजनाओं क्रमशः नाली- गली योजना एवं नल- जल योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमे जिलाधिकारी महोदय ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को आगाह किया कि इन दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं के शत- प्रतिशत क्रियान्वयन के द्वारा ही ग्राम स्वराज के सपने को पूरा किया जा सकता है। हमारे गांवों के विकास में ही ज़िले का, प्रदेश का तथा सम्पूर्ण देश का विकास निहित है।(नल जल योजना विलम्ब)

नल जल योजना विलम्ब

Read Also: भोजपुरी का सबसे महंगा भजन ” “जोगी रे जोगी ” बनारस में फिल्माया गया, टाइम ऑडियो की भोजपुरी सहित चार भाषाओं में ” जोगी रे जोगी “

उक्त बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी पंचायतों के अकाउंटेंट, कनीय अभियंता, तकनीकी सहायक आदि उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने प्रखंडवार, प्रत्येक पंचायत में नल-जल तथा नाली-गली योजना की प्रगति तथा पूर्णता की समीक्षा की तथा निर्धारित समय से सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निदेश दिया। साथ ही, जिन स्थानों पर योजनाओं में विलंब प्रदर्शित हो रहा है वहाँ के संबंधित अधिकारियों से सख्त निर्देश दिया कि मिशन मोड में लंबित योजनाओं को पूर्ण करें।(नल जल योजना विलम्ब)

जिलाधिकारी महोदय ने योजनाओं की गुणवत्ता के आधार पर जांच एवं समीक्षा का निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिया। उक्त समीक्षा बैठक में डीडीसी रोहतास श्री शेखर आनंद भी उपस्थित रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.