शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

OMG: 70 साल की उम्र में टूटी पुरानी कसम, दंपती ने फिर से रचाई शादी

पटना डेस्क: एक दूसरे के लिए जान न्यौछावर करने वाले पति-पत्नी मामूली बात पर एक ही घर में अलग-अलग रह रहे थे। कसम ऐसी खाई थी कि वह एक दूसरे का सामना भी नहीं करते थे। छोटे बेटे की पहल पर दोनों ने 70 साल की उम्र में अपनी कसम तोड़ी।    

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 मई 2023, 02:02 PM IST (3 मई 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 07:07 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक दूसरे के लिए जान न्यौछावर करने वाले पति-पत्नी मामूली बात पर एक ही घर में अलग-अलग रह रहे थे। कसम ऐसी खाई थी कि वह एक दूसरे का सामना भी नहीं करते थे। छोटे बेटे की पहल पर दोनों ने 70 साल की उम्र में अपनी कसम तोड़ी।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

एक रिपोर्ट के अनुसार सदर तहसील के गोराजू निवासी बुलाकी प्रजापति और गोविंदी की शादी को लगभग 50 साल हो गए हैं। 15 साल पहले 55 साल की उम्र में एक मामूली बात पर बुलाकी प्रजापति व गोविंदी के बीच कहासुनी हो गई। बात इस कदर बिगड़ी कि पति-पत्नी घर में अलग-अलग रहने को मजबूर हो गए। दोनों ने कसम खाई थी कि वह कभी एक दूसरे से बात नहीं करेंगे। पहले तो लगा कि पति पत्नी के बीच की बात है, जल्द ही सबकुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। दोनों के बीच अनबन की खांई गहराती गई। बुलाकी के दो बेटे हैं।

Virat Kohli-Gautam Gambhir Fight: गौतम गंभीर से लड़ाई के बाद विराट कोहली ने दी सफाई, देखिए क्या कहा

वहीं, बड़ा बेटा रामखेलावन नि:संतान है, जबकि छोटा बेटा बिल्लू मुंबई में परिवार समेत रहता है। उसके दो बेटे हैं। मां-बाप को घर में अलग रहता देख बिल्लू बड़ा परेशान रहता था। हाल ही में वह परिवार समेत मुंबई से आया। बिल्लू ने मां-बाप को एक करने के लिए प्रयास करना शुरू किया। इसमें बिल्लू के दोनों बेटों की अहम भूमिका रही। दादी-दादी से बच्चे बहुत प्रेम करते थे। बच्चों के प्रेम को देखकर दादा-दादी आखिरकार पिघल ही गए।

शादी में दुल्हन का हाई वोल्टेज ड्रामा, कहा – इतने कम जेवर आए हैं..नहीं करूंगी शादी!

इसी के साथ बिल्लू ने मां-बाप को एक साथ रहने के लिए राजी किया। इसके बाद मां-बाप की दोबारा शादी कराने का फैसला भी बिल्लू ने लिया। सोमवार को धूमधाम के साथ बिल्लू ने शादी कराई। बाकायदा स्टेज सजाया। बाजा-गाजा के साथ जयमाल हुआ। रिश्तेदारों को बुलाया गया था। रिश्तेदारों का स्वागत किया गया और भोजन कराया गया। लोगों के बीच इस शादी की खूब चर्चा भी रही।