शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

अब भीषण गर्मी में बेगूसराय के तेघड़ा में मिलेगी वाटर पार्क की सुविधा

तेघड़ा:- बेगूसराय के साथ ही अन्य क्षेत्रों के रहने वालों तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए गर्मी आने से पहले ही तोहफा मिलने वाला है। दरअसल गर्मी के मौसम में प्रचंड गर्मी से निजात पाने और बच्चों को मनोरंजन तथा मौज-मस्ती कराने के लिए अब कही

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 फरवरी 2023, 08:19 PM IST (12 फरवरी 2023) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 06:31 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

तेघड़ा:- बेगूसराय के साथ ही अन्य क्षेत्रों के रहने वालों तथा बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए गर्मी आने से पहले ही तोहफा मिलने वाला है। दरअसल गर्मी के मौसम में प्रचंड गर्मी से निजात पाने और बच्चों को मनोरंजन तथा मौज-मस्ती कराने के लिए अब कहीं बाहर ले जाने की अब जरूरत नहीं पड़ेगी। तेघड़ा प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 गौरा मरसैती पेट्रोल पंप के सामने राजहंस कोल्ड स्टोर के बगल में राज वाटर पार्क का निर्माण अब अंतिम चरण में है और इसी फरवरी के अंतिम दौड़ में यह सज धज कर तैयार हो जाएगा जो तेघड़ा सहित बेगूसराय जिले वासियों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए अब कुछ ही दिनों का इंतजार रहा है।(भीषण गर्मी में बेगूसराय भीषण गर्मी में बेगूसराय)

रमणीक और प्राकृतिक वातावरण में अवस्थित है वाटर पार्क

वाटर पार्क के स्वामी और संचालक मुखिया संघ के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी हेमंत कुमार शर्मा ने बताया कि यह वाटर पार्क रमणीक और प्राकृतिक वातावरण में 5 एकड़ में फैला हुआ है। यह सभी उत्कृष्ट जल मनोरंजन के संसाधन से युक्त वाटर पार्क है। छोटे छोटे बच्चे और युवाओं की सुरक्षा का भी भरपूर ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि वाटर पार्क में स्वीमिंग चेयर, डांसिंग वायलिन, वेब पुल, होटल नुमा सुहाना सफर आदि जैसे कई रोमांचक राइड के माध्यम से बच्चों और युवाओं के लिए एक मजेदार और मनोरंजक स्थल साबित होगा।

पर्यटन और मनोरंजन स्थल के लिए प्रसिद्ध है बेगूसराय

बेगूसराय अपने गौरवशाली इतिहास एवं धार्मिक तथा मनोरंजन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यह उत्तर बिहार का प्रमुख औद्योगिक नगरी है, जहां फर्टिलाइजर, तेलशोधक संयंत्र, विद्युत ताप संयंत्र, बरौनी रेलवे जंक्शन,यमुना भगत सिंह स्टेडियम, जयमंगला गढ़, कावर झील, सिमरिया की उत्तरवाहिनी गंगा सहित ऐतिहासिक विरासत अपने आप में समृद्ध है। जहां की रेल एवं रोड मार्ग जो प्रमुख मार्गों रेल और जल मार्गों से जोड़ता है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.