शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

नगर पंचायत कार्यालय में स्थाई समिति का गठन कर मनोनीत किया

आलमनगर मधेपुरा :-नगर पंचायत कार्यालय आलमनगर में स्थाई समिति का गठन कर मनोनीत सदस्यों एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा ने शपथ दिलाई । इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि नगर पंचायत आलमनगर में आज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 फरवरी 2023, 08:56 AM IST (8 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

आलमनगर मधेपुरा :-नगर पंचायत कार्यालय आलमनगर में स्थाई समिति का गठन कर मनोनीत सदस्यों एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंहा ने शपथ दिलाई । इस बाबत अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि नगर पंचायत आलमनगर में आज स्थाई समिति का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष के अलावा नगर पंचायत आलमनगर के वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार रजक ,कुंदन कुमार एवं बुधनी देवी को स्थाई समिति के सदस्य मनोनीत किया गया वहीं उन्होंने बताया कि स्थाई समिति के गठन के बाद नगर पंचायत में विकास और तीव्र गति से होगा ऐसा विश्वास है। वही इस दौरान नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव ने बताया कि मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के द्वारा स्थाई समिति के लिए सदस्य का मनोनयन किया जाता है जिसके लिए अध्यक्ष उपाध्यक्ष के अलावा 3 सदस्यों का नाम मुख्य पार्षद उप मुख्य पार्षद के द्वारा मनोनीत किया गया जिसे आज अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज राजीव रंजन सिंहा के द्वारा स्थाई समिति के गठन पर अंतिम मुहर लगाते हुए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया वही इस दौरान मुख्य पार्षद गुड़िया देवी ने बताया कि नगर पंचायत आलमनगर के 21 वार्डों में बराबर विकास होगा बिना भेदभाव विकास हो इसके लिए स्थाई समिति का विचार लिया जाएगा वहीं अन्य वार्ड पार्षदों से भी विकास को लेकर लगातार चर्चाएं की जा रही है नगर पंचायत आलमनगर सभी नगर पंचायतों से अव्वल आए ऐसा प्रयास किया जाएगा वही इस दौरान नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद रानी देवी एवं नगर पंचायत आलमनगर के कई वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायत के कर्मी मौजूद थे।