शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

गुंडाराज स्थापित करने वालों की गोद में बैठे हैं नीतीश कुमार

बेगूसराय:- बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने बेगूसराय आगमन के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के मौजूदा हालात पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जातीय उन्माद फैलाकर सत्ता पर आसीन होने का

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 फरवरी 2023, 08:57 PM IST (3 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय:- बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने बेगूसराय आगमन के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के मौजूदा हालात पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जातीय उन्माद फैलाकर सत्ता पर आसीन होने का दिवास्वप्न देख रही है। उन्होंने आईएएस अधिकारी के के पाठक के संबंध में कहा कि उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। जिस राज्य में सरकार के मुखिया ही धृतराष्ट्र हो, उसका अधिकारी कैसा होगा? उन्होंने वर्ण व्यवस्था पर तेजस्वी यादव के बयान की निंदा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव जिस गोद से पल कर आये है जिस रोटी को खाये है इसका विचार और भाव उसी तरह का बनेगा। वे जंगलराज को स्थापित करने वाले लोगों में शामिल हैं जो जातीय उन्माद पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार और अधिकारी पूरी तरीके से असफल हैं। वहीं उन्होंने बेगूसराय में हुए मुखिया हत्याकांड के संबंध में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यह साजिश के तहत की गई हत्या है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने गुंडाराज स्थापित करने वाले लोगों से समझौता कर बिहार मे गुंडा राज स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कुर्सी कुमार कुर्सी के लिए हर तरह का समझौता कर चुके हैं। मौके पर पूर्व एमएलसी रजनीश कुमार, विधायक सुरेंद्र मेहता, मनीष सिंह, बलराम सिंह सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।