शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

शादी होकर आई नई नवेली दुल्हन ने बच्ची को दिया जन्म, पति ने साथ रखने से किया इनकार

पटना डेस्क: एक गांव में दो दिन पहले बड़ी धूमधाम से युवक की शादी हुई। सभी स्वजन और रिश्तेदार काफी खुश थे साथ ही दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म भी शुरू हो चुकी थी।मंगलवार रात नई नवेली दुल्हन ने सात माह की एक बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके बाद खुशि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जून 2023, 06:05 PM IST (29 जून 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 05:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक गांव में दो दिन पहले बड़ी धूमधाम से युवक की शादी हुई। सभी स्वजन और रिश्तेदार काफी खुश थे साथ ही दुल्हन की मुंह दिखाई की रस्म भी शुरू हो चुकी थी।मंगलवार रात नई नवेली दुल्हन ने सात माह की एक बच्ची को जन्म दे दिया, जिसके बाद खुशियां मातम में बदल गई। पति ने अपनी पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। मामला कोतवाली तक पहुंच गया। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।

बिहार में फिर हुआ पकड़ौआ विवाह, प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने करवाई शादी

दरअसल, एक गांव के रहने वाले एक युवक की शादी एक गांव की रहने वाली किशोरी से करीब पांच माह पहले तय हुई थी। दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष दोनों खुश थे, साथ ही लड़का और लड़की की भी आपस में बातचीत कराई गई। रविवार रात लड़का पक्ष तय तिथि को बारात लेकर दुल्हन लेने पहुंच गया। रीति रिवाज के साथ शहनाइयों की गूंज में बड़ी धूमधाम से दोनों की शादी की रस्में संपन्न हुई। सोमवार सुबह नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल पहुंची।

वहीं, एक तरफ मुंह दिखाई की रस्म शुरू हुई, वहीं दूसरी तरफ कानाफूसी शुरू हो गई। मंगलवार को दुल्हन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। धीरे-धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई, तो चर्चाएं शुरू हो गईं।

शादी के मंडप से बहाना बनाकर दूल्हा भागा, फूट-फूट रोने लगी दुल्हन, फिर…

दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया। इस बात की जानकारी जब दुल्हन पक्ष को हुई तो वह भी काफी लोगों के साथ गांव पहुंच गए। काफी देर तक हुई नोकझोंक के बावजूद भी दूल्हा अपनी दुल्हन को साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में मामला कोतवाली पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।