शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्र – छात्राओं का राज्यस्तरीय एथेलेटिक्स में हुआ चयन

सासाराम। रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज के मैदान पर जिला स्तरीय एथलेटिक चयन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है। उल्ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 जुलाई 2022, 07:22 PM IST (18 जुलाई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:43 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सासाराम के न्यू स्टेडियम फजलगंज के मैदान पर जिला स्तरीय एथलेटिक चयन प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में नारायण वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है। उल्लेखनीय है कि यहां से चयनित खिलाड़ी ही पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 29 से 31 जुलाई तक आयोजित 88 वी राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

नारायण वर्ल्ड स्कूल के खेल शिक्षक कुंदन भट्ट ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के ऊंची कूद में नारायण वर्ल्ड स्कूल का बजरंग बहादुर प्रथम तथा लंबी कुद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जबकि शॉटपुट में आशुतोष एवं शॉट पुट बेस्ट थ्रो में पृथ्वीराज का चयन किया गया है। इसी प्रकार छात्राओं के जिला स्तरीय चयन में 60 मीटर रेस में कृतिका कुमारी प्रथम आई है तथा ज्योति कुमारी द्वितीय स्थान प्राप्त की है जबकि ऊंची कूद में ज्योति कुमारी द्वितीय स्थान तथा जागृति कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त की है। साथ ही लंबी कूद में ज्योति कुमारी द्वितीय तथा शॉटपुट में रिया कुमारी प्रथम एवं वैष्णवी द्वितीय स्थान प्राप्त की है ।

सावन की पहली सोमवारी को शिवालयों में उमड़ा भक्तो का सैलाब

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छात्रों में बजरंग बहादुर, आशुतोष एवं पृथ्वीराज जबकि छात्राओं में ज्योति कुमारी, रिया कुमारी और वैष्णवी का चयन किया गया है। विद्यालय के छात्र छात्राओं के अच्छे प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है तथा ऐसी कामना की है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी स्थान ग्रहण करें।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.